---Advertisement---

Apple iPad Air 6 में दिया जा सकता है मैजिक कीबोर्ड, जानें क्या है इसकी लीक हुई लेटेस्ट डिटेल्स

Apple iPad Air 6: नामी टेक कंपनी एप्पल एक बार फिर से मार्केट में धमाका करने के लिए तैयार है। आईपैड एयर 6 को लाने के लिए कंपनी तेजी से काम कर रही है। ऐसे में इसकी नई लीक से तहलका मच गया है। जानें क्या होंगे इसके खास फीचर्स

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: अक्टूबर 10, 2023 10:20 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Apple iPad Air 6: एप्पल ने हाल ही में अपनी नई आईफोन सीरीज 15 को लॉन्च किया था। ऐसे में अब एप्पल ने अपने अगले प्रोडक्ट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। आप जानते ही होंगे कि एप्पल अपने प्रोडकट्स में दमदार फीचर्स के साथ सेफ्टी का भी काफी ख्याल रखता है। यही वजह है कि एप्पल के डिवाइस बेहद यूनिक और महंगे होते हैं। कंपनी के पास डिवाइसेस का एक बड़ा पोर्टफोलियो है। ऐसे में अब कंपनी अपने नए आईपैड (Apple iPad Air 6) पर तेजी से काम कर रही है। इस संबंध में जानें क्या है पूरी डिटेल।

Apple iPad Air 6 की लीक जानकारी

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एप्पल आईपैड एयर 6 में काफी शानदार खूबियां दी जाएंगी। अब इस बारे में नई लीक सामने आई है। इसमें दावा किया जा रहा है कि अपकमिंग आईपैड एयर 6 दो साइज में लॉन्च हो सकते हैं। साथ ही मैजिक कीबोर्ड दिया जा सकता है। कंपनी इस डिवाइस को दे वेरिएंट में उतार सकती है, जिसमें वाई-फाई और सेलुलर+वाई-फाई वर्जन शामिल है।

Apple iPad Air 6 की संभावित लॉन्च डेट

आईपैड एयर 6 के दो कोड नाम की जानकारी सामने आ रही है। खबरों में बताया जा रहा है कि एप्पल इन दोनों आईपैड को J537 और J538 नाम के साथ ला सकती है। वहीं, इसके कीबोर्ड का कोडनाम R219 हो सकता है। ये भी बताया जा रहा है कि इसके साथ ही आईपैड मिनी 7 को भी उतारा जा सकता है। इसमें काफी एडवांस और स्मार्ट फीचर्स मिल सकते हैं। एप्पल आईपैड एयर 6 को अगले साल 2024 के WWDC इवेंट में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026

Leave a Comment