---Advertisement---

Apple iPhone 15 vs Samsung Galaxy S24 Ultra: नए साल पर किस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खरीदें, दोनों के फीचर्स हैं सुपरहिट!

Apple iPhone 15 vs Samsung Galaxy S24 Ultra: आईफोन 15 और सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा फोन में से किस फोन को खरीदना रहेगा फायदेमंद। यहां देखें डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 16, 2023 10:58 पूर्वाह्न

Apple iPhone 15 vs Samsung Galaxy S24 Ultra
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 15 vs Samsung Galaxy S24 Ultra: साल के अंत में काफी लोग अपने फोन को बदलने की सोचते हैं, अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आपके लिए ये आर्टिकल काम का हो सकता है। जी हां, हम इस खबर में दो फ्लैगशिप फोन Apple iPhone 15 vs Samsung Galaxy S24 Ultra में दिए गए फीचर्स के बीच अंतर करने वाले हैं। इससे आपको नया फोन लेने में थोड़ी आसानी हो सकती है।

Apple iPhone 15 के दमदार फीचर्स

एप्पल कंपनी के आईफोन 15 में Apple A16 Bionic चिप दी गई है। इसमें 6.1 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है। पंच होल डिस्प्ले के साथ इसमें 60hz की रिफ्रेश रेद मिलती है। कंपनी ने इसमें iOS 17 ओएस सॉफ्टवेयर दिया है। फोन में 2000 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। डिवाइस में 3349mAh की बैटरी के साथ 20W का फास्ट चार्जर दिया गया है। मोबाइल के रियर में 48MP+12MP का डबल कैमरा और फ्रंट में 12MP का कैमरा मिलता है। ये फोन Black, Blue, Green, Pink और Yellow कलर में आता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra की अनुमानित खूबियां

सैमसंग का ये फोन अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। मगर इसके संभावित फीचर्स की डिटेल उपलब्ध है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें 6.8 इंच की स्क्रीन दी जा सकती है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और एंड्रॉइड 14 ओएस फीचर मिल सकता है। इस फोन में 5000mah की बैटरी के साथ 45W का फास्ट चार्जर दिया जा सकता है।

Samsung Galaxy S24 Ultra का संभावित कैमरा

डिवाइस में 200MP का मेन कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा, 50MP का पेरीस्कोप कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा आ सकता है। इसके फ्रंट में 12MP का सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है। डिवाइस में 12GB रैम के साथ 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। दावा किया जा रहा है कि ये फोन जनवरी 2024 में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, सैमसंग की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

फीचर्सApple iPhone 15 की जानकारीSamsung Galaxy S24 Ultra की संभावित डिटेल
प्रोसेसरApple A16 BionicQualcomm Snapdragon 8 Gen 3
स्क्रीन6.1 inches (15.49 cm)6.8 inches (17.27 cm)
बैटरी3349 mAh5000 mAh
रियर कैमरा48MP + 12MP200MP + 12MP + 10MP + 50MP
सेल्फी कैमरा12MP12MP

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026