---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro: कैप्चर बटन, धमाकेदार MagSafe चार्जिंग के साथ मिल सकता है LiDAR सेंसर; लीक में बैटरी कैपेसिटी का हुआ खुलासा

Apple iPhone 17 Pro: एप्पल आईफोन 17 प्रो वेरिएंट में कैप्चर बटन, धमाकेदार MagSafe चार्जिंग के साथ LiDAR सेंसर मिल सकता है। लीक में बैटरी कैपेसिटी का खुलासा हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 23, 2025 7:09 अपराह्न

Apple iPhone 17 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro: एप्पल कंपनी अपनी आईफोन सीरीज को ग्लोबल लेवल पर सितंबर के महीने में ही लॉन्च करती है। ऐसे में अगर यही सिलसिला बरकरार रहता है, तो एप्पल आईफोन 17 प्रो आने में अभी लंबा वक्त बचा है। मगर फिर भी इंटरनेट से लेकर सोशल मीडिया तक पर अपकमिंग आईफोन 17 सीरीज जबरदस्त तरीके से छाई हुई है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एप्पल आईफोन 17 प्रो वेरिएंट में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। iPhone 17 Pro Price जानने के लिए आईफोन फैन्स बेताब हैं। फिलहाल आईफोन 17 प्रो की कीमत पर अटकलों का बाजार गर्म बना हुआ है। यही वजह है कि इस पर तरह-तरह के दावें सामने आ रहे हैं।

Apple iPhone 17 Pro में मिल सकता है धमाकेदार MagSafe चार्जिंग सपोर्ट

ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो एप्पल आईफोन 17 प्रो वेरिएंट लगभग मैक्स वेरिएंट की तरह ही हो सकता है। लीक खबरों में बताया गया है कि एप्पल आईफोन 17 प्रो में कैप्चर बटन को रखा जाएगा। इस सुविधा से यूजर्स के कई काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स पर इस बात पर जोर दिया जा रहा है कि एप्पल कंपनी इसमें धमाकेदार MagSafe चार्जिंग सपोर्ट शामिल कर सकती है।

MagSafe चार्जिंग तकनीक वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस टेक्नोलॉजी को एप्पल ने तैयार किया है। इस टेक्नोलॉजी में चुंबक और Qi वायरलेस चार्जिंग तकनीक का इस्तेमाल करके आईफोन को तेज और सेफ तरीके से चार्ज किया जाता है। इसके साथ LiDAR सेंसर आने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। LiDAR यानी ‘लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग’ सेंसर का इस्तेमाल दूरी मापने और 3D चित्र तैयार करने के लिए किया जाता है। iPhone 17 Pro Price 1.20 लाख रुपये हो सकती है। आईफोन 17 प्रो की कीमत एप्पल फैन्स को निराश कर सकती है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो की लीक डिटेल्स
चिपसेटA19 Pro
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.9 इंच
बैटरी4700mAh
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 प्रो की बैटरी पावर हुई लीक

लेटेस्ट लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Apple iPhone 17 Pro मॉडल में दमदार बैटरी क्षमता मिल सकती है। लीक में इस वेरिएंट की बैटरी पावर का खुलासा हुआ है। लीक खबरों में बताया गया है कि टेक कंपनी इस वेरिएंट में 4700mAh की बैटरी को शामिल कर सकती है। इसके साथ पावर एफिशियंसी की सुविधा भी आने की उम्मीद जताई जा रही है। iPhone 17 Pro Price 1 लाख रुपये से शुरू हो सकता है। आईफोन 17 प्रो की कीमत पर अभी तक कुछ भी अंतिम नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Motorola Razr 70 Ultra 5G

अप्रैल 15, 2026

Infinix Note 60 Pro

अप्रैल 14, 2026

Vivo X300 Ultra

अप्रैल 14, 2026

AI Tools

अप्रैल 14, 2026