---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: तैयार रखिए अपनी जेब, चंद घंटों बाद शुरू होगा ‘awe dropping’ Apple Event; Launch से पहले डालें लेटेस्ट लीक्स पर एक नजर

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट कुछ घंटों बाद दुनिया के सामने आ सकता है। एप्पल के 'awe dropping' इवेंट में कई दमदार प्रोडक्ट्स देखने को मिल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 9, 2025 12:36 अपराह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: आईफोन प्रेमियों को जिस घड़ी का इंतजार था, वो आखिरकार आने वाली है। आज 9 सितंबर है, मतलब एप्पल की नई आईफोन 17 सीरीज की लॉन्च डेट। साल के सबसे बड़े स्मार्टफोन इवेंट में एक से बढ़कर एक प्रीमियम प्रोडक्ट्स सामने आ सकते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ भी खरीदने का सोच रहे हैं, तो अपनी जेब का वजन अधिक रखिए। एप्पल के ‘awe dropping’ इवेंट में एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स के अलावा कई धांसू चीजों से पर्दा उठ सकता है।

Apple iPhone 17 Pro Max Launch Date

टेक कंपनी ने काफी दिनों पहले ही आधिकारिक तौर पर बता दिया था कि एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लॉन्च डेट 9 सितंबर 2025 रहने वाली है। एप्पल के ‘awe dropping’ इवेंट भारतीय टाइम के मुताबिक, रात 10:30 बजे एप्पल के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम होगा।

Apple iPhone 17 Pro Max Price

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स का प्राइस 174900 रुपये के करीब रहने की आशंका है।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में मिलेगी सबसे पावरफुल चिपसेट

कई लीक्स में दावा किया गया है कि Apple iPhone 17 Pro Max वेरिएंट अब तक का सबसे पावरफुल आईफोन मॉडल साबित होगा। टेक कंपनी इसमें सबसे दमदार चिपसेट A19 बायोनिक के साथ M2 सेफ्टी चिप का भी इस्तेमाल कर सकती है। ऐसे में आईफोन 17 के इस टॉप वेरिएंट में यूजर्स को टॉप क्लास प्राइवेसी और सेफ्टी देखने को मिल सकती है। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स की मानें, तो एप्पल के इस मॉडल में डिस्प्ले में प्रोमोशन डिस्प्ले का यूज किया जा सकता है। इससे यूजर्स को सिनेमैटिक व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लीक खूबियां
प्रोसेसरA19 बायोनिक
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.9 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5100mAh
चार्जर35W
बैक कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स के कैमरा में हो सकता है खास अपग्रेड

वहीं, कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो Apple iPhone 17 Pro Max के कैमरे में सबसे स्पेशल चेंज आने की चर्चा है। जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल इस वेरिएंट में 48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप शामिल कर सकती है। इस वजह से एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स फोटोग्राफी के मामले में DSLR को भी पीछे छोड़ सकता है। वहीं, फ्रंट में 24MP का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग सेंसर आने की संभावना है। मगर सभी फीचर्स की सटीक जानकारी इसके लॉन्च के साथ ही सामने आ सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S27 Ultra

अक्टूबर 2, 2026

Redmi 17C 5G

अक्टूबर 1, 2026

Google Pixel 11a

सितम्बर 30, 2026

Vivo X Fold 6

सितम्बर 30, 2026

OPPO Reno 16t

सितम्बर 28, 2026

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026