---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max के कैमरे में मिलेंगे ये 3 खास बदलाव, आईफोन लवर्स की आएगी मौज; खूबियां जानकर एंड्रॉयड यूजर्स की बंद हो जाएगी बोलती

Apple iPhone 17 Pro Max: अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट के कैमरे में 3 खास चेंज देखने को मिल सकते हैं। इसके कैमरा स्पेक्स आईफोन यूजर्स को शानदार फोटो प्रदान कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 28, 2025 11:53 पूर्वाह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट बीते काफी दिनों से इंटरनेट पर लोगों को लुभा रहा है। अभी तक यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च नहीं हुआ है, फिर भी लीक्स के दम पर लोगों को दीवाना बना रहा है। ऐसे में लेटेस्ट लीक में पता चला है कि एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स के कैमरे में 3 दमदार बदलाव किए जा सकते हैं। एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स के कैमरे में होने वाले संभावित बदलाव एंड्रॉयड यूजर्स के होश उड़ा सकता है।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स के कैमरे में मिलेगा यह पहला चेंज

‘Hindustan Times’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग Apple iPhone 17 Pro Max स्मार्टफोन के कैमरे में 8 गुना तक का ऑप्टिकल जूम सेंसर मिलने की संभावना है। इस फीचर से किसी दूर की फोटो को भी काफी साफ तरीके से कैप्चर किया जा सकेगा।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स के कैमरे का दूसरा फीचर मचाएगा धमाल

रिपोर्ट के मुताबिक, Apple iPhone 17 Pro Max स्मार्टफोन के कैमरे के लिए एक नया ऐप दिया जा सकता है। इसमें आईफोन यूजर्स फोटो और वीडियो दोनों ले सकेंगे। बताया जा रहा है कि यह ऐप कई प्रोफेशनल कैमरा ऐप्स को टक्कर दे सकता है।

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में कैमरे के लिए मिलेगा अलग बटन

रिपोर्ट के अनुसार, आगामी Apple iPhone 17 Pro Max स्मार्टफोन में एक अतिरिक्त कैमरा कंट्रोल बटन मिल सकता है। इसमें आईफोन के कैमरे से संबंधित सभी सेटिंग्स को शामिल किया जा सकता है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लीक खूबियां
चिपसेटA19 Pro
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.9 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी4900mAh
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

Apple iPhone 17 Pro Max Price in India

रिपोर्ट्स के अनुसार, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की इंडिया में कीमत 179999 रुपये से शुरू हो सकती है। इसका शीर्ष मॉडल 199999 रुपये तक जा सकता है।

Apple iPhone 17 Pro Max Launch Date in india

कई मीडिया में यह माना जा रहा है कि टेक कंपनी अपने पुराने फॉर्मूले पर ही टिकी रहेगी। ऐसे में रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की इंडिया में लॉन्च डेट 9 से 15 सितंबर 2025 के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, यह सारी जानकारी अभी तक सिर्फ अफवाहों पर आधारित है। एप्पल ने इस संबंध में कोई भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo S2 5G

जुलाई 22, 2026

Oppo Find X10

जुलाई 21, 2026

iQOO 16T

जुलाई 21, 2026

iPhone 18 Pro

जुलाई 21, 2026

Xiaomi 18

जुलाई 20, 2026

Poco M8 Power

जुलाई 20, 2026