---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max सितंबर में होगा लॉन्च! रियर पैनल में आएगा लुभावना डिजाइन; लीक में सामने आई चिपसेट और प्राइस डिटेल

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल कंपनी आमतौर पर अपने नए आईफोन को सितंबर महीने में ही लॉन्च करती है। ऐसे में पूरी संभावना जताई जा रही है कि अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स भी सितंबर 2025 में ही लॉन्च होगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 18, 2025 7:32 अपराह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: इस साल जिस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, उसका नाम आप अब तक समझ गए होंगे। जी हां, हम बात कर रहे हैं अपकमिंग एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की। अगर आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि टेक कंपनी एप्पल का एक निर्धारित सेटअप है कि वह अपने नए आईफोन को सितंबर महीने में ही लॉन्च करती है। बीते साल आईफोन 16 सीरीज को भी सितंबर में ही लॉन्च किया गया था।

Apple iPhone 17 Pro Max Launch Date in India

इंटरनेट पर काफी यूजर्स एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की इंडिया में लॉन्च डेट कब है, पर सर्च कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स को आईफोन 17 सीरीज के साथ मिड सितंबर 2025 में उतारने की संभावना है।

Apple iPhone 17 Pro Max Price in India

सोशल मीडिया पर काफी यूजर्स एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स का प्राइस जानना चाहते हैं। गूगल ट्रेंड पर भी कई बार एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की इंडिया में कीमत क्या है सर्च में आता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 169999 रुपये हो सकती है।

Photo Credit: Google, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की संभावित फोटो
स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की लीक खूबियां
चिपसेटA19 Pro
ओएसiOS 26
रैम-स्टोरेज12GB-1TB
डिस्प्ले6.9 इंच
बैटरी4900mAh
रियर कैमरा48MP+64MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP
रिफ्रेश रेट120Hz

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की स्पेसिफिकेशन्स

जानकारी के अनुसार, Apple iPhone 17 Pro Max Specifications आते ही आईफोन प्रेमियों को अपना दीवाना बना सकती हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स के रियर पैनल में लुभावना डिजाइन आ सकता है। इस अपकमिंग आईफोन के बैक साइड पर ग्लास बैक और टाइटेनियम फ्रेम आने की संभावना है। ऐसे में आईफोन में काफी प्रीमियम लुक देखने को मिल सकता है। वहीं, लीक्स की मानें, तो एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में A19 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसके साथ टेक कंपनी अपनी इनहाउस चिप भी शामिल कर सकती है। दावा किया जा रहा है कि इस इनहाउस चिपसेट से आईफोन की सेफ्टी में इजाफा हो सकता है। मगर अभी तक एप्पल ने इस बाबत कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026