---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: क्या Wi-Fi 7 का सपोर्ट देगा सुपर फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी? ताजा रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा

Apple iPhone 17 Pro Max: एप्पल कंपनी आईफोन 17 प्रो मैक्स वेरिएंट में Wi-Fi 7 का सपोर्ट दे सकती है। इस वजह से आईफोन में सुपर फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 2, 2025 3:20 अपराह्न

Apple iPhone 17 Pro Max
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Pro Max: इंडिया में आईफोन 16ई आने के बाद अब सबको एप्पल की नई स्मार्टफोन सीरीज का इंतजार है। ऐसे में अपकमिंग आईफोन सीरीज के टॉप वेरिएंट एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स को लेकर कई ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में कुछ ऐसी जानकारी बाहर आई है, जिसे जानकर एप्पल फैन्स खुशी से झूम सकते हैं। मौजूदा आईफोन यूजर्स को अक्सर इस बात की शिकायत रहती है कि कई बार उनके आईफोन में स्लो इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलती है। मगर आईफोन 17 प्रो मैक्स में यह परेशानी दूर हो सकती है। वहीं, इंटरनेट से लेकर सोशल मीडिया तक पर iPhone 17 Pro Max Price जानने के लिए एप्पल फैन्स बेताब हैं। आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत पर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं।

Apple iPhone 17 Pro Max में मिलेगी सुपर फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी!

ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स में Wi-Fi 7 का सपोर्ट मिल सकता है। इस सुविधा के आने की वजह से अपकमिंग आईफोन वेरिएंट में सुपर फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी मिल सकती है। इतना ही नहीं, अपकमिंग आईफोन वेरिएंट में एप्पल अपनी इन हाउस तकनीक का इस्तेमाल कर सकती है। ऐसे में एप्पल यूजर्स को लाजवाब इंटरनेट की सुविधा मिलने की संभावना है।

कई लीक रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एप्पल इसमें 6.9 इंच की OLED स्क्रीन शामिल कर सकती है। इसके साथ पहली बार 120Hz की रिफ्रेश रेट को जोड़ा जा सकता है। ऐसा होने से यूजर्स को धांसू स्क्रीन एक्सपीरियंस मिल सकता है। iPhone 17 Pro Max Price 1.50 लाख रुपये से स्टार्ट हो सकता है। आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत 2 लाख रुपये तक जाने की आशंका जताई जा रही है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स की अनुमानित खूबियां
स्क्रीन6.9 इंच
चिपसेटA19 Pro
रैम-स्टोरेज12GB-1TB
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी4700mah
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 प्रो मैक्स को खास बनाएंगे एप्पल इंटेलीजेंस फीचर्स

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Apple iPhone 17 Pro Max में एडवांस एप्पल इंटेलीजेंस फीचर्स दिए जा सकते हैं। एप्पल इंटेलीजेंस के फीचर्स अपकमिंग आईफोन के कैमरा, प्रोसेसर, बैटरी और डिस्प्ले में नजर आ सकते हैं। ऐसे में नई आईफोन सीरीज का इंतजार कर रहे एप्पल फैन्स को बड़ा तोहफा मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17 Pro Max Price में थोड़ी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। आईफोन 17 प्रो मैक्स की कीमत को लेकर टेक कंपनी की तरफ से अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026