---Advertisement---

Apple iPhone 17 Series के लॉन्च से पहले कैमरे को लेकर सामने आई खास लीक्स, ये 3 खूबियां बदल सकती हैं कैमरा एक्सपीरियंस; जानें डिटेल

Apple iPhone 17 Series: एप्पल आईफोन 17 सीरीज लॉन्च होने में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में लेटेस्ट लीक्स में इसके कैमरे से जुड़ी खास खूबियां बाहर आई हैं। इसके 3 कैमरा फीचर्स यूजर्स को बड़ी राहत दे सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 6, 2025 4:19 अपराह्न

Apple iPhone 17 Series
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17 Series: स्मार्टफोन मार्केट के लिए इस साल का सबसे बड़ा इवेंट यानी नई आईफोन सीरीज की लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। अभी तक सामने आई कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि टेक कंपनी एप्पल अपनी नई आईफोन सीरीज में एक नया वेरिएंट शामिल कर सकती है। एप्पल आईफोन 17 सीरीज में एयर वेरिएंट आने की संभावना है। इसी बीच एप्पल आईफोन 17 सीरीज के कैमरे से जुड़ी हुई 3 खास खूबियां लीक हुई हैं। इससे आईफोन यूजर्स को बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस मिल सकता है।

Apple iPhone 17 Series Launch Date

कंपनी के सीईओ टिम कुक अपने ऑफिशियल एक्स यानी ट्विटर अकाउंट से बता चुके हैं कि एप्पल आईफोन 17 सीरीज की लॉन्च डेट 9 सितंबर 2025 तय की गई है। इस दिन एप्पल आईफोन 17 सीरीज के साथ कई अन्य एप्पल प्रोडक्ट्स भी सामने आ सकते हैं।

एप्पल आईफोन 17 सीरीज में मिल सकती है टेलीफोटो मैक्रो क्षमता

कई हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple iPhone 17 Series के कैमरे में मैक्रो फोटो के लिए टेलीफोटो मैक्रो क्षमता शामिल की जा सकती है। इस फीचर की वजह से छोटे कीड़ों या जानवरों जैसी चीजों की फोटो काफी बेहतर और बढ़िया आ सकती है।

एप्पल आईफोन 17 सीरीज के कैमरे में मिल सकती है यह खास सुविधा

इंटरनेट पर कई लेटेस्ट लीक्स की मानें, तो Apple iPhone 17 Series के कैमरे में SSD कार्ड के बिना भी 4K में प्रोरेस लॉग वीडियो शूट करने की सुविधा आ सकती है। बता दें कि आईफोन 16 प्रो में यह फीचर उपलब्ध है, मगर 4K 30 FPS और उससे अधिक पर शूट करने के लिए यूजर्स को रिकॉर्डिंग के लिए हर समय अपने फोन से एक SSD कनेक्टेड रखना होता है। मगर एप्पल आईफोन 17 सीरीज में इसमें बड़ा अपग्रेड होने की उम्मीद है।

स्पेक्सएप्पल आईफोन 17 सीरीज की लीक डिटेल्स
चिपसेटA19 Pro
रैम-स्टोरेज12GB-512GB
डिस्प्ले6.9 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी5100mAh
रियर कैमरा48MP+48MP+48MP
सेल्फी कैमरा24MP

एप्पल आईफोन 17 सीरीज के कैमरे में मिल सकता है बेहतर फोटोग्राफिक स्टाइल

सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में दावा किया गया है कि Apple iPhone 17 Series के कैमरे में मोबाइल से फिल्म फोटोग्राफी करने वालों को बड़ा तोहफा मिल सकता है। एप्पल अपनी नई आईफोन सीरीज के कैमरे में ऑर्गेनिक ग्रेन और रंगों की नकल करके उन्हें कैमरे में जोड़ सकती है। मगर अभी एप्पल ने किसी भी फीचर को कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S27 Ultra

अक्टूबर 2, 2026

Redmi 17C 5G

अक्टूबर 1, 2026

Google Pixel 11a

सितम्बर 30, 2026

Vivo X Fold 6

सितम्बर 30, 2026

OPPO Reno 16t

सितम्बर 28, 2026

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026