---Advertisement---

Apple iPhone 17e: सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि इन 3 अपग्रेड्स के साथ आते ही राज करेगा अपकमिंग आईफोन मॉडल; संभावित प्राइस का हुआ खुलासा

Apple iPhone 17e: अगले कुछ दिनों में एप्पल आईफोन 17ई धमाकेदार एंट्री मार सकता है। इसमें आलीशान लुक और दमदार बदलाव आते ही तहलका मचा सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 15, 2026 12:26 अपराह्न

Apple iPhone 17e
Follow Us
---Advertisement---

Apple iPhone 17e: फरवरी का महीना टेक लवर्स के लिए काफी खास साबित हो सकता है। सैमसंग कंपनी ने अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अब लोगों को एप्पल के मेगा आयोजन का बेसब्री से इंतजार है। दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अमेरिकी फोन मेकर एप्पल अपना नया आईफोन मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, एप्पल आईफोन 17ई में 3 खास अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं।

Apple iPhone 17e में बेहतर डिजाइन के साथ दमदार चिपसेट

कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आगामी एप्पल आईफोन 17ई के डिजाइन में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इसमें पुराने नॉच की जगह डायनामिक आइलैंड होगा। इससे ऑवरऑल काफी अपडेटेड इंटरैक्टिव नजर आ सकता है। टेक कंपनी इसमें नया ए19 चिपसेट शामिल कर सकती है। ए19 चिपसेट ए18 से काफी फास्ट और बढ़िया परफॉर्मेंस दे सकती है।

मैगसेफ और वायरलेस वाईफाई चार्जिंग सपोर्ट

ताजा लीक्स के अनुसार, एप्पल आईफोन 17ई में मैगसेफ और वायरलेस वाईफाई चार्जिंग सपोर्ट फीचर आने का अनुमान है। यह सुविधा पिछले मॉडल आईफोन 16ई में नहीं था। ऐसे में यूजर्स को बड़ी राहत मिल सकती है।

अपडेटेड फ्रंट और रियर कैमरा मॉड्यूल

इसके अलावा, एप्पल आईफोन 17ई में 18एमपी का अपडेटेड फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है, जिसमें कंपनी सेंटर स्टेज फीचर भी जोड़ सकती है। इससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में बेहतर फ्रेम को ऑटो-एडजस्ट की सुविधा मिल सकेगी। वहीं, इसके रियर में 48एमपी का फ्यूजन कैमरा देखने को मिल सकता है। इसमें डेप्थ कंट्रोल के साथ पोर्ट्रेट मोड, 60एफपीएस पर 4K तक डॉल्बी विजन, और फोटोग्राफिक स्टाइल जैसी सुविधाएं आने का अनुमान है।

अनुमानित प्राइस और लॉन्च डिटेल

उधर, लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें, तो एप्पल आईफोन 17ई का संभावित दाम 64990 रुपये रखा जा सकता है। कंपनी इसे 19 फरवरी तक ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने इसे लेकर कुछ कंफर्म नहीं किया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 18 Pro Max

मई 20, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 20, 2026

Samsung Galaxy S27

मई 20, 2026

Lenovo Legion Y70

मई 20, 2026

Google Gemini Omni AI

मई 20, 2026

Honor 600 Pro 5G

मई 19, 2026