---Advertisement---

iPhone 18: क्या पहली बार इतनी बड़ी बैटरी के साथ आ रहा आईफोन ? ऑरेंज कलर के बाद अब इन रंगों से काटेगा बवाल!

iPhone 18: एप्पल की आईफोन 18 सीरीज इसी साल लॉन्च हो सकती है। इस बार कंपनी अपने फोन्स में बड़े बदलाव कर सकती है। आईफोन 18 के कुछ लीक्स यूजर्स का ध्यान खींच रहे हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 13, 2026 5:33 अपराह्न

iPhone 18
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 18:  एप्पल की आईफोन 18 सीरीज इसी साल सितंबर के महीने तक लॉन्च हो सकती है। कंपनी ने अभी तक इसकी कीमत, मॉडल, फीचर्स  और लॉन्चिग डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इंटरनेट पर कई सारे लीक्स सामने आ रहे हैं। जिनमें दावा किया जा रहा है कि, इस बार एप्पल कुछ नया करने जा रही है। आज हम आपको आईफोन 18 से जुड़ी हुई कुछ ऐसी खासियत के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके कारण यूजर्स काफी एक्साइटेड हैं। इसका कारण अब तक की सबसे बड़ी बैटरी और खास कलर्स हैं।

iPhone 18 में मिल सकते हैं नए कलर्स

आईफोन 18 को लेकर टेक मार्केट में अफवाहें है कि, इसमें ऑरेंज कलर से हटकर कंपनी Burgundy,Classy Brown और Loud Purple कलर दे सकती है। अभी तक एप्पल ने इन प्रीमियम कलर्स का यूज नहीं किया है।

आईफोन 18 की संभावित बैटरी और चार्जर

एप्पल को अकसर उसके विरोधी  बैटरी के कारण चिढ़ाते हैं। लेकिन लगता है कि, इस बार ये कमी कंपनी पूरा कर देगी। अफवाह है कि, आईफोन 18 में 5,200mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। ये 40 घंटे से अधिक वीडियो प्लैबैक दे सकती है। इसमें 40W का फास्ट चार्जर मिल सकता है।

एप्पल के नए आईफोन में क्या होगा अलग?

एप्पल अपने यूजर्स को इस बार कुछ अलग फीचर्स दे सकता है। इसमें अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी , वेरिएबल अपर्चर कैमरा, A20 Pro चिप, 12GB रैम के साथ एप्पल इंटेलिजेंस और 5G सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिल सकती है। अभी तक किसी भी आईफोन में ये फीचर्स नहीं मिलते हैं।

आईफोन 18 के अन्य लीक स्पेसिफिकेशन

  1. 6.3 इंच और प्रो मैक्स में 6.9 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  2. iOS 20 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
  3. A20 Pro का प्रोसेसर मिल सकता है।
  4. ट्रिपल मेन, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो और 48MP सेटअप एआई के साथ कैमरा मिल सकता है।

 

आईफोन 18 की अनुमानित कीमत

अभी तक कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन ऐसी अफवाह है कि, फोन को 90 हजार के आस-पास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

International Women's Day 2026

मार्च 8, 2026

Vivo V70 5G

मार्च 7, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 7, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 7, 2026

Samsung Galaxy S26 5G

मार्च 7, 2026

Lava Bold 2 5G

मार्च 7, 2026