---Advertisement---

Apple Scary Fast में मैकबुक प्रो और नए आईमैक के साथ पेश हो सकती है M3 चिप, इस तरह से देख सकेंगे लाइव इवेंट

Apple Scary Fast: मशहूर टेक कंपनी एप्पल एक बार फिर अपना मेगा इवेंट लेकर आ गई है। स्केरी फास्ट इवेंट में मैकुबक प्रो और नए आईमैक के साथ नई चिप को भी उतारा जा सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 29, 2023 2:13 अपराह्न

Apple Scary Fast
Follow Us
---Advertisement---

Apple Scary Fast: वर्ल्ड की सबसे अधिक मशहूर टेक कंपनी एप्पल एक बार फिर से अपने मेगा इवेंट को लेकर आई है। एप्पल कंफर्म कर चुकी है Apple Scary Fast इवेंट को 30 अक्टूबर को शाम 5 बजे अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित किया जाएगा। भारत में इसका प्रसारण 31 अक्टूबर को सुबह 5:30 बजे कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल के माध्यम से किया जाएगा। ऐसे में एप्पल के इस मचअवेटेड इवेंट को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। लोगों को इंतजार है कि इस इवेंट में एप्पल किन प्रोडक्ट्स को लॉन्च करेगी। पढ़ें क्या है आगे की जानकारी।

Apple Scary Fast में सामने आएगी एम3 चिप

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एप्पल इस इवेंट में मैकबुक प्रो लैपटॉप्स को उतार सकती है। साथ ही आईमैक डेस्कटॉप और एम3 चिप को भी दुनिया के सामने पेश किया जाने की संभावना है।

मैकबुक प्रो के आ सकते हैं दो वेरिएंट

मीडिया में जारी रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि एप्पल मैकबुक प्रो को 14 और 16 इंच के साइज में ला सकती है। बताया जा रहा है कि इसमें एम3 प्रो और एम3 मैक्स चिप्स दी जाएगी। कहा जा रहा है कि इनका डिजाइन लगभग एकजैसा होगा। मगर इनमें कुछ बदलाव हो सकते हैं। इसमें गेमिंग फीचर्स को पहले से एडवांस तकनीक के साथ लाया जाएगा।

नए आईमैक में हो सकते हैं कई बदलाव

वहीं, दूसरी तरफ, नए आईमैक के डिजाइन में कुछ बदलाव के साथ इसके इंटरनल चेंजिस किए जाएंगे। खबरों में दावा किया जा रहा है कि इन नए आईमैक को J433 और J434 कोडनेम दिया गया है। इसमें भी नई एम3 चिप के साथ पहले से बेहतर ग्राफिक्स दिए जाएंगे। एप्पल इस मेगा इवेंट में नए आईपैड और नए एयरपॉड्स को भी उतार सकती है। हालांकि, अभी तक एप्पल की तरफ से किसी भी प्रोडक्ट की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026