---Advertisement---

3 Artificial Intelligence फाइनेंस कोर्स जिसे करने के बाद हर महीने हो सकती है बंपर इनकम! भविष्य में नहीं रहेगा नौकरी खोने का डर

Artificial Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के दौर में आप इन एआई फाइनेंस कोर्स के जरिए हर महीने मोटी कमाई कर सकते हैं। साथ ही इनके जरिए आप अपने भविष्य को भी सुरक्षित कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 5, 2026 6:03 अपराह्न

Artificial Intelligence
Follow Us
---Advertisement---

Artificial Intelligence: आज भी कई लोग ऐसे मिल जाते हैं, जो एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का नाम सुनकर या पढ़कर घबरा जाते हैं। ऐसा पता नहीं क्या बला है, जो हर कोई एआई से डर रहा है। दुनिया के कई टेक दिग्गजों ने एआई को लेकर तरह-तरह की चेतावनी जारी की और लोगों को खूब डराया। अगर आप भी एआई की क्षमताओं से डरे सहमे हुए हैं, तो आपको इस खबर पर खास ध्यान देना चाहिए। इस आर्टिकल के जरिए आप 3 एआई फाइनेंस कोर्स की जानकारी हासिल कर सकते हैं, जिससे आप भविष्य में तगड़ी कमाई कर सकते हैं।

फाइनेंस के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस

एआई के डर को दूर करके अपने फ्यूचर को सुरक्षित करना चाहते हैं, तो फाइनेंस के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कोर्स काफी बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। इस कोर्स के जरिए आप पायथन, मशीन लर्निंग, स्टॉक की कीमत का अनुमान और एल्गोरिद्मिक ट्रेडिंग की बुनियादी बातें सीख सकते हैं। इसके लिए आप Coursera और Udemy जैसी ऑनलाइन कंपनियों की सहायता ले सकते हैं। कोर्स के बाद आप डेटा एनालिस्ट और फाइनेंशियल एनालिस्ट के तौर पर काम कर सकते हैं।

फिनटेक के साथ एआई

अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आप फिनटेक के साथ एआई का ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं। इस कोर्स के दौरान आपको डिजिटल पेमेंट सिस्टम, बैंकिंग में एआई (फ्रॉड डिटेक्शन, रिस्क एनालिसिस), ब्लॉकचेन बेसिक्स और फिनटेक स्टार्टअप्स का काम सीखने को मिल सकता है। इसके लिए आप edX और Udacity का सहारा ले सकते हैं। कोर्स के बाद आप फिनटेक कंपनियों में नौकरी कर सकते हैं। साथ ही प्रोडक्ट एनालिस्ट और रिस्क एनालिस्ट का काम भी संभाल सकते हैं।

फाइनेंस के लिए जनरेटिव एआई

जनरेटिव एआई का नाम आजकल इंटरनेट पर काफी वायरल है। ऐसे में आप फाइनेंस के लिए जनरेटिव एआई कोर्स करके चैटजीपीटी और कई एआई टूल्स का इस्तेमाल करना सीख सकते हैं। साथ ही फाइनेंशियल कंटेंट ऑटोमेशन, एआई ट्रेडिंग असिस्टेंट और रिपोर्ट और एनालिसिस ऑटोमेशन का काम भी समझ सकते हैं। इसके कोर्स के लिए आप OpenAI tools और Coursera की मदद ले सकते हैं। कोर्स के बाद आप ऑटोमैशन सर्विस के जरिए हर महीने मोटी इनकम अर्जित कर सकते हैं।

किस एआई फाइनेंस कोर्स का करें चुनाव?

आखिर में, अगर आप इन एआई फाइनेंस कोर्स का लाभ उठाते हैं, तो एआई के दौर में आपकी नौकरी सुरक्षित हो सकती है। साथ ही हर महीने तगड़ी इनकम जेनरेट कर सकते हैं। अगर आप ऊपर बताए गए कोर्स में चुनाव करने को लेकर दुविधा में हैं, तो आप अपनी पसंद के मुताबिक इनका चयन कर सकते हैं। अगर जल्दी पैसे कमाने हैं, तो जेनरेटिव एआई के साथ फाइनेंस, नौकरी चाहिए, तो मशीन लर्निंग के साथ पायथन और बैंकिंग में दिलचस्पी है, तो फिनटेक के साथ एआई कोर्स का चुनाव कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 18 Pro

अप्रैल 5, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 4, 2026

OnePlus Nord 6 5G

अप्रैल 4, 2026

iPhone 18

अप्रैल 3, 2026

Realme 16 vs Vivo V70 FE

अप्रैल 3, 2026

AI Tools

अप्रैल 2, 2026