---Advertisement---

स्कूल की छुट्टियों में बच्चों को करवाएं ये Artificial Intelligence कोर्स, कुछ सालों में ही चमक उठेगा करियर; हर महीने होगी बंपर कमाई

Artificial Intelligence: अगले कुछ दिनों में स्कूलों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। ऐसे में आप अपने बच्चे को एआई कोर्स की ट्रेनिंग दिलवा सकते हैं। इससे बच्चे को एआई की जानकारी होगी। साथ ही भविष्य में बेहतर इनकम के विकल्प खुल सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 30, 2026 5:07 अपराह्न

Artificial Intelligence
Follow Us
---Advertisement---

Artificial Intelligence: मई की शुरुआत के साथ ही देशभर के कई स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो जाती हैं। इस दौरान स्कूली स्टूडेंट्स कुछ समय अपना स्कूल का काम करके बाकी समय खेलकूद में निकाल देते हैं। मगर आप इस कीमती टाइम को सही जगह पर निवेश कर सकते हैं। जी हां, अपने बच्चों को इन छुट्टियों के दौरान एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के कोर्स करवा सकते हैं। इससे बच्चों को छोटी आयु में ही तगड़ी एआई स्किल की जानकारी हो सकती है। साथ ही इस कौशल की बदौलत वो जल्द ही अच्छी कमाई भी स्टार्ट कर सकते हैं।

बेसिक आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कोर्स

स्कूली बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जुड़ा हुआ कोर्स करवाना चाहते हैं, तो शुरुआत बेसिक एआई और लॉजिक से कर सकते हैं। इस कोर्स में छात्रों को एआई क्या है, कैसे काम करता है और आसान टूल्स से कैसे शुरुआत करें समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी जाती है।

क्रिएटिव एआई कोर्स

अगर आप अपने बच्चे को क्रिएटिव एआई कोर्स करवाते हैं, तो वह एआई से इमेज बनाना, पोस्टर डिजाइन और छोटे वीडियो को आकर्षक तरीके से पेश करना सीख सकते हैं। साथ ही इस कोर्स के जरिए बच्चे यूट्यूब वीडियो बनाना, ब्लॉग, स्टोरी लिखना और छोटे डिजिटल प्रोजेक्ट तैयार जैसी स्किल सीख सकते हैं।

कोडिंग के साथ एआई बेसिक्स

बच्चे की आयु अगर 10 साल के आसपास है, तो आप उसे कोडिंग के साथ एआई बेसिक्स कोर्स करवा सकते हैं। इस कोर्स के जरिए आपका बच्चा पायथन की शुरुआत और छोटे एआई प्रोजेक्ट विकसित करना सीख सकता है। इन स्किल के दम पर फ्यूचर में उसकी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को समझने की क्षमता बढ़ सकती है। साथ ही कमाई के भी कई बेहतरीन विकल्प मिल सकते हैं।

बच्चों को हो सकते हैं कई लाभ

यह तो आप जानते ही होंगे कि आने वाला टाइम पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे को अभी से एआई से संबंधित कोर्स करवाते हैं, तो उससे उनका भविष्य काफी बेहतर हो सकता है। एआई आने वाले समय की सबसे बड़ी स्किल है। ऐसे में आपके बच्चे की क्रिए़टिविटी और थिंकिंग पावर काफी शानदार हो सकती है। साथ ही भविष्य में आपका बच्चा मोटी कमाई करने लायक हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026