---Advertisement---

12वीं के रिजल्ट के बाद Artificial Intelligence की फील्ड में कैसे बनाए करियर? इन कोर्स के जरिए हर महीने कमा सकते हैं लाखों रुपये

Artificial Intelligence: आपका 12वीं क्लास का परिणाम आ चुका है, तो आप एआई की फील्ड में अपना करियर बना सकते हैं। इसके लिए आपको इन कोर्स को करना होगा। ऐसे में आप हर महीने मोटी इनकम अर्जित कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 16, 2026 4:12 अपराह्न

Artificial Intelligence
Follow Us
---Advertisement---

Artificial Intelligence: मई का आधा महीना निकल चुका है, ऐसे में अधिकतर स्कूल बोर्ड के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं। ऐसे में 12वीं क्लास के बाद छात्र अगर एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहता है, तो यह काफी बढ़िया विकल्प है। आजकल एआई का दौर है और आगे एआई की डिमांड में काफी तेजी देखने को मिल सकती है। यही वजह है कि कई बड़ी टेक कंपनियां एआई से संबंध रखने वाले लोगों को नौकरी पर रख रही है। ताकि कंपनी की ग्रोथ तेजी से बढ़ सके। ऐसे में आपको नीचे बताए गए एआई कोर्स के बारे में जानना चाहिए।

एआई और मशीन लर्निंग में बीटेक

अगर आप एआई सेक्टर में अपना करियर तलाश रहे हैं, तो इस कोर्स को कर सकते हैं। यह सबसे लोकप्रिय इंजीनियरिंग कोर्स है। 4 साल के इस कोर्स के बाद आप तगड़ी कमाई कर सकते हैं। इसमें एडमिशन के लिए JEE Main, राज्य स्तरीय एंट्रेंस या कॉलेज एग्जाम देना पड़ता है।

एआई स्पेशलाइजेशन के साथ कंप्यूटर साइंस में बीटेक

हर महीने मोटी कमाई करना चाहते हैं, तो यह पारंपरिक कंप्यूटर साइंस के साथ एआई का मिश्रण काफी उपयोगी साबित हो सकता है। इस कोर्स के बाद सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और एआई दोनों क्षेत्रों में नौकरी के अवसर मिलते हैं।

बीसीए यानी बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस के साथ एआई

अगर आप बिना इंजीनियरिंग के एआई सीखना चाहते हैं, तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है। आपने किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास की हो, आप इस कोर्स के लिए योग्य हैं। इस कोर्स में कोडिंग, डेटाबेस, वेब डेवलपमेंट और एआई की बुनियादी बातें बताई जाती हैं।

ऑनलाइन भी कर सकते हैं एआई कोर्स

वहीं, आजकल ऑनलाइन एजुकेशन का भी काफी चलन है, ऐसे में आप घर बैठे-बैठे ही इन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से एआई सीख सकते हैं। इसके लिए आप Coursera, Udemy, edX, Google AI Courses और NPTEL जैसे प्लेटफॉर्म की हेल्प ले सकते हैं। ऐसे में आप 12वीं क्लास के बाद अगर कंप्यूटर बैकग्राउंड से हैं, तो आपको ज्यादा फायदा मिल सकता है। आपको सबसे पहले पायथन सीखने पर ध्यान देना है। छोटे एआई प्रोजेक्ट बनाएं। इसके बाद इंटर्नशिप और फ्रीलांस की ओर अपने कदम बढ़ाए। आखिर में एआई से जुड़े लोगों के साथ मिलना-जुलना शुरू करें।

एआई फील्ड में ये जॉब प्रोफाइल हैं मशहूर

बता दें कि एआई फील्ड में ये जॉब प्रोफाइल काफी लोकप्रिय हैं। इसमें एआई इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग इंजीनियर, एआई शोधकर्ता और प्रोम्प्ट इंजीनियर जैसी भूमिकाएं शामिल हैं। अगर आप इन फील्ड में अपना करियर बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो भविष्य में आसानी से हर महीने 6 से 20 लाख रुपये तक कमाई कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जून 9, 2026

H-1B Visa

जून 9, 2026

Ujjwala Yojana

जून 9, 2026

Apple WWDC 2026

जून 9, 2026

Mamata Banerjee

जून 9, 2026

12 Years Of PM Modi

जून 8, 2026