---Advertisement---

10वीं के बाद स्टूडेंट्स को करना चाहिए ये Artificial Intelligence कोर्स, सफल करियर के लिए साबित हो सकता है गेमचेंजर; हर महीने मिलेगी मोटी सैलरी

Artificial Intelligence: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि एक अहम टूल बन चुका है। ऐसे में इसकी मदद से छात्र 10वीं क्लास के बाद ही कई एआई कोर्स को कर सकते हैं, जिससे उनका करियर बढ़िया हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 7, 2026 5:11 अपराह्न

Artificial Intelligence
Follow Us
---Advertisement---

Artificial Intelligence: आपने अभी तक एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बारे में सुन या पढ़ लिया होगा। ऐसे में आप जानते होंगे कि एआई अब लोगों की रोजाना जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। यही वजह है कि एआई अब एक विकल्प नहीं, बल्कि जरूरी टूल बनता जा रहा है। मई के महीने में अधिकतर स्कूली छात्रों के बोर्ड परिणाम घोषित हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे को एआई की फील्ड में भेजना चाहते हैं, तो 10वीं क्लास के बाद इन एआई कोर्स को कर सकते हैं। इनके जरिए छात्र का करियर सफल हो सकता है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में डिप्लोमा

क्लास 10वीं के बाद छात्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में डिप्लोमा का कोर्स कर सकता है। इस कोर्स के दौरान स्टूडेंट्स को एआई की बेसिक्स जानकारी, कोडिंग, मशीन लर्निंग, डेटा हैंडलिंग समेत कई जरूरी चीजों को सीखाया जाता है। इस कोर्स की अवधि 1 से 3 वर्ष होती है।

डेटा साइंस और मशीन लर्निंग में डिप्लोमा

10वीं कक्षा के बाद छात्र डेटा एनालिसिस, पायथन, एआई एल्गोरिदम और ऑटोमैशन पर फोकस किया जा सकता है। इस कोर्स को करने के बाद फ्यूचर में एआई एनालिस्ट और डेटा एक्सपर्ट बनने में मदद मिल सकती है।

रोबोटिक्स और एआई कोर्स

एआई की फील्ड में करियर बनाने के लिए 10वीं कक्षा के बाद स्टूडेंट्स इस कोर्स को कर सकते हैं। इसमें रोबोटिक्स और एआई को मिलाकर पढ़ाया जाता है। ड्रोन, स्मार्ट मशीन और ऑटोमेशन इंडस्ट्री में करियर के अवसर बढ़ रहे हैं।

पायथन प्रोग्रामिंग के साथ एआई सर्टिफिकेशन

अगर आप एआई सेक्टर में लंबे टाइम तक राज करना चाहते हैं, तो इस कोर्स को कर सकते हैं। इस कोर्स के जरिए छात्रों को पायथन एआई सीखने का सबसे अच्छा अवसर मिलता है। शुरुआती स्टूडेंट्स के लिए यह अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसके बाद छात्र इसका एडवांस कोर्स भी पूरा कर सकते हैं।

एआई इंटीग्रेटिड पॉलिटेक्निक कोर्स

अगर आप अपने बच्चे को एक साथ सबकुछ सीखाना चाहते हैं, तो एआई इंटीग्रेटिड पॉलिटेक्निक कोर्स सबसे बढ़िया ऑप्शन बन सकता है। एआई के साथ साइबर सिक्योरिटी, एआई क्लाउड कंप्यूटिंग जैसे इंटीग्रेटेड कोर्स की भी हेल्प ले सकते हैं।

एआई कोर्स का चुनाव करने से पहले इस बात का रखें ध्यान

ऊपर बताए गए सभी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कोर्स छात्र को कम आयु में ही एआई का एक्सपर्ट बना सकते हैं। मगर इस बात का ध्यान रखें कि एआई सेक्टर में चीजें काफी तेजी से बदलती है। यही वजह है कि आज का कुछ भी सीखा हुआ, कल नॉर्मल हो सकता है। ऐसे में भले ही आप 10वीं क्लास के बाद इनमें से किसी एआई कोर्स का चुनाव करें। मगर अपनी पसंद और भविष्य की एआई जरूरतों का भी ध्यान रखें, इससे आपको काफी आसानी होगी। साथ ही फ्यूचर भी सुरक्षित हो जाएगा। आखिर में, कोई भी अच्छा एआई कोर्स करने के बाद हर महीने तगड़ी कमाई हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

मई 7, 2026

Rain Alert 8 May 2026

मई 7, 2026

कल का मौसम 8 May 2026

मई 7, 2026

CM Mohan Yadav

मई 7, 2026

PM Kisan Yojana

मई 7, 2026

Scooty Yojana

मई 7, 2026