---Advertisement---

iPhone 16 Series की लॉन्च से पहले गूगल ला रहा Google Pixel 9 Series, फीचर्स से मचेगा बवाल

Google Pixel 9 Series सीरीज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आयी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 20, 2024 12:00 अपराह्न

GOOGLE
Follow Us
---Advertisement---

Google Pixel 9 Series: गूगल ने अपनी बेहद हाईटेक अपकमिंग Google Pixel 9 Series की लॉन्च डेट का एलान कर दिया है। गूगल 13 अगस्त को Gemini के AI से लैस इस सीरीज को लॉन्च करेगी। ये सीरीज ऐसे वक्त आ रही है जब दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी में शुमार एप्पल iPhone 16 Series को लॉन्च करने की तैयारी में है। ये सीरीज पहले के मुकाबले काफी पावरफुल होने वाली है। इसका यूजर्स को काफी बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इससे पहले गूगल अपनी नई सीरीज को लेकर आ रही है।

Google Pixel 9 Series की लॉन्च डेट का एलान

Google Pixel 9 Series को Made by Google की इवेंट में पेश किया जाएगा। ये इवेंट भारतीय समय अनुसार रात 10.30 बजे से 13 अगस्त को शुरु होगी। इस इवेंट को लोग लाइव यूटयूब और गूगल स्टोर से देख सकते हैं। 14 अगस्त को भारत में Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro Fold फोन लॉन्च होंगे।

Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold जैसे फोन इस सीरीज में लॉन्च होने की उम्मीद है। खबरों की मानें तो इस सीरीज में Gemini’s 1.5 Pro मॉडल का एक्सेस मिल सकता है। इस सीरीज के फोन्स की पहली झलक कंपनी दिखा चुकी है।इसके टीजर में फोन साफ देखा जा सकता है। ये सीरीज ट्रिपल रियर कैमरे सेटअप के साथ आ सकती है। ये सीरीज Android 15 operating system के साथ आ सकती है। गूगल की ये सीरीज अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट के साथ आ सकती है।

Google Pixel 9 series के संभावित फीचर्स

फीचरGoogle Pixel 9 series
कैमराट्रिपल कैमरा के साथ टेलीफ़ोटो, पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो सेंसर आ सकता है।
डिस्प्ले6.03 इंच,6.03 इंच और 6.7 इंच के साथ 8.02 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है।
ऑपरेटandroid 15 पर ऑपरेट कर सकता है।
प्रोसेसरtensor g4 processor के साथ आ सकता है।

इस सीरीज में क्या कुछ खास मिल सकता है, इसका खुलासा लॉन्चिग पर ही होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026