---Advertisement---

Best AI Tools for Website Building: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से शुरू करें अपना बिजनेस, ये है मोटी कमाई का आसान तरीका

Best AI Tools for Website Building: एआई की मदद से वेबसाइट बनाना काफी आसान है। इसके लिए आप इन टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 12, 2023 11:24 पूर्वाह्न

Best AI Tools for Website Building
Follow Us
---Advertisement---

Best AI Tools for Website Building: सोशल मीडिया के दौर में आज काफी लोग अपनी खुद की वेबसाइट बनाकर उससे अच्छा-खासा पैसा कमा रहे हैं। अगर आप भी अपनी वेबसाइट बनाकर ऐसा करना चाहते हैं तो आप आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई की मदद ले सकते हैं। जी हां एआई की सहायता से अपनी वेबसाइट बनाकर मोटी कमाई की जा सकती है। देखें डिटेल।

DomainWheel है बढ़िया

आपको बता दें कि DomainWheel मुफ्त एआई टूल है। ये टूल एआई की मदद से वेबसाइट के सुझाव देता है। इस टूल में बस आपको कीवर्ड या कीफ्रेस दर्ज करना है। इसके बाद आपको खुद ही वेबसाइट डोमेन के नाम मिल जाएंगे।

Wix ADI देता है अच्छा ऑप्शन

ये टूल एक हाई क्वॉलिटी एआई वेबसाइट बिल्डर है। इस टूल के जरिए एंड टू एंड वेबसाइट सर्विस मिलती है। एआई टूल की मदद से आसानी से जल्दी वेबसाइट को तैयार किया जा सकता है। इसमें ADI का मतलब आर्टिफिशियल डिजाइन इंटेलीजेंस है। ये आपको बढ़िया कस्टमाइजेशन के साथ वेबसाइट बिल्ड करके देता है।

GitHub Copilot है बढ़िया

ये टूल कोड बनाने में ओपनएआई कोडेक्स का इस्तेमाल करता है। मशीन लर्निग सिस्टम के जरिए ये एक बढ़िया वेबसाइट बिल्ड कर सकता है।

10Web में मिलता है बेहतर डिजाइन

वेबसाइट डिजाइन के लिए एक अच्छा टूल है। ये एआई की मदद से किसी भी वेब पेज को वर्डप्रेस टेम्प्लेट में बदल सकता है। साथ ही डिजाइन को कस्टमाइज्ड करके उसे बाकी के वेब पेजिस पर भी अप्लाई कर सकता है। आप इंटरनेट पर किसी भी डिजाइन को ढूंढकर उसके URL को कॉपी करके उसे इस एआई टूल पर पेस्ट कर सकते हैं।

Optimole में मिलते हैं कई फीचर

ये टूल पूरी तरह से ऑटोमेशन और कटिंग एज फीचर देता है। ये रेटिना और वेबपेज फॉर्मेट, स्लो इंटरनेट, ऑटोमेटिक इमेज ऑप्टिमाइजेशन का विकल्प देता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026