---Advertisement---

IPL देखने का प्लान इंटरनेट डाटा के कारण नहीं होगा खराब, ये टेलीकॉम कंपनियां लाई हैं Best Recharge Plan

इस बार आपका आईपीएल का प्लान देखने में इंटरनेट डेटा बाधा नहीं बनेगा। दरअसल टेलीकॉम कंपनियां आईपीएल मैच को देखते हुए बेहतरीन प्रीपेड रिचार्ज प्लान अपने ग्राहकों के लिए लाई हैं जिनकी कीमत 300 रुपए से भी कम है।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 28, 2023 4:53 अपराह्न | Updated: मार्च 28, 2023 9:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Best Recharge Plan for IPL: अगर आप IPL देखने के शौकीन हैं और इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं IPL देखते समय इंटरनेट डाटा धोखा न दे जाए। आज हम आपकी इसी समस्या का समाधान लेकर आए हैं। दरअसल आईपीएल देखने के लिए जबरदस्त रिचार्ज प्लान चाहिए होता है। कई बार जब अच्छा इंटरनेट डाटा न हो या इंटरनेट डाटा खत्म हो जाए तो IPL देखने वाला व्यक्ति इर्रिटेट हो जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए टेलीकॉम कंपनियां अच्छा रिचार्ज ऑप्शन दे रही हैं। इन रिचार्ज प्लांस की कीमत 300 रुपए से भी कम है। आइए जानते हैं Reliance Jio, Airtel और Vodafone-Idea का रिचार्ज प्लान।

ये भी पढ़ें: मार्केट पर राज करने जल्द आ रही VIVO S17 सीरीज, 12GB रैम के साथ मिल सकता है OIS कैमरा

269 रुपए का है रिलायंस जियो का यह आकर्षक प्लान

रिलायंस जियो का मंथली रिचार्ज प्लान 269 रुपए का प्रीपेड प्लान है। इसकी वैलिडिटी 30 दिन है। इस प्रीपेड प्लान में डेली डाटा की कोई लिमिट नहीं है। इस प्लान के तहत आपको हर दिन 100 एसएमएस मिलते हैं। महीने में 25GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल मिलती है।

296 रुपए में मिल रहा VI का यह मासिक प्लान

बता दें कि VI अपने यूजर्स के लिए एक आकर्षक प्लान लाया है। कंपनी 296 रुपए का प्रीपेड प्लान ऑफर कर रही है। इस प्लान के तहत ग्राहकों को प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। इसके साथ ही महीने में 25GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल ऑफर किया जाता है। इसकी वैलिडिटी एक महीना यानी 30 दिन है।

एयरटेल भी दे रहा 296 रुपए में शानदार ऑफर

एयरटेल 30 दिनों के 296 रुपए वाले प्रीपेड प्लान को लेकर आई है। इसके भी ग्राहकों को प्रतिदिन 100 एसएमएस, 25 GB डाटा और अनलिमिटेड कॉल ऑफर किया जाता है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि एयरटेल का 5G नेटवर्क आ चुका है। ऐसे में कंपनी के इस ऑफर का लाभ उठाकर 5G डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं और आईपीएल के मजे को दोगुना कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Electric Cars को बेचने के लिए TATA का बड़ा प्लान, यहां खुलेगा देश का पहला शोरूम

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026