---Advertisement---

गजब! गेमर्स की लगी लॉटरी, अब 10 मिनट में Blinkit घर पहुंचाएंगे Sony PlayStation 5

Blinkit Sony PlayStation 5: घर के जरुरी सामान 10 मिनट में पहुंचाने वाला Blinkit ऐप लगभग सभी के फोन में मिलेगा।लोग सब्जी से लेकर फलों तक सब-कुछ इससे ऑर्डर करते हैं और ये चंद मिनटों में सामान को घर पहुंचा देता है। अब Blinkit गेमर्स की भी बल्ले -बल्ले कराएगा।क्योंकि Blinkit अब मात्र 10 मिनट ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 5, 2024 5:12 अपराह्न

Blinkit Sony PlayStation 5
Follow Us
---Advertisement---

Blinkit Sony PlayStation 5: घर के जरुरी सामान 10 मिनट में पहुंचाने वाला Blinkit ऐप लगभग सभी के फोन में मिलेगा।लोग सब्जी से लेकर फलों तक सब-कुछ इससे ऑर्डर करते हैं और ये चंद मिनटों में सामान को घर पहुंचा देता है। अब Blinkit गेमर्स की भी बल्ले -बल्ले कराएगा।क्योंकि Blinkit अब मात्र 10 मिनट में Sony PlayStation 5 आप तक पहुंचाएगा।

Blinkit 10 मिनट में घर पहुंचाएगा Sony PlayStation 5

Zomato की सह कंपनी ब्लिंकिट और प्लेस्टेशन-5 बेचने वाली सोनी कंपनी ने करार किया है। जिसके तहत अब ये चंद मिनटों में आपके घर तक पहुंचेगा। ये करार बृहस्पतिवार को हुआ है। ब्लिंकिट के सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने अपने एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, “दिल्ली एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु में ब्लिंकिट ग्राहक अब 10 मिनट में सभी नए PlayStation® 5 स्लिम संस्करण और नियंत्रक प्राप्त कर सकते हैं!”

Blinkit और Sony के बीच हुआ करार

जैसे ही इसकी जानकारी लोगों तक पहुंची वैसे ही इसकी चर्चा होने लगी। Blinkit इससे पहले ऐसा ही करारा Samsung Galaxy S24 series के साथ भी कर चुका है। जैसे ही ये पोस्ट किया गया वैसे ही यूजर्स की तरफ से प्रतिक्रिया आने लगी। एक यूजर पूछने लगा कि, EMI पर मिलेगा क्या? आपको बता दें, PlayStation 5 ( PS5 ) सोनी इंटरएक्टिव एंटरटेनमेंट का एक होम वीडियो गेम कंसोल है। जिसका इस्तेमाल देश और दुनियाभर के गेम लवर्स करते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News