---Advertisement---

Boat Smart Ring: आ गया आपके हार्ट का रखवाला! हेल्थ मॉनिटरिंग और कई एडवांस फीचर्स वाली अंगूठी को यहां से खरीदें

Boat Smart Ring: मशहूर टेक कंपनी बोट ने अपनी स्मार्ट रिंग को लॉन्च कर दिया है। इस रिंग में एडवांस फीचर्स के साथ कई हेल्थ फीचर्स भी दिए गए हैं। कंपनी इसे 28 अगस्त से दो साइट्स के जरिए सेल के लिए उपलब्ध कराएगी। इस रिंग की कीमत आपको हैरान कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 27, 2023 1:58 अपराह्न | Updated: अगस्त 27, 2023 2:33 अपराह्न

Boat Smart Ring
Follow Us
---Advertisement---

Boat Smart Ring: इंडियन टेक मार्केट में बोट कंपनी ने लंबे इंतजार के बाद एक बड़ा धमाका कर दिया है। बोट ने आखिरकार Boat Smart Ring को बाजार में लॉन्च कर दिया। इस स्पेशल रिंग का डिजाइन और फीचर्स काफी खास है। कंपनी ने इस रिंग को प्रीमियम सेरेमिक और मैटल बिल्ड में उतारा है। कंपनी ने इसका लुक काफी टफ और मैग्निफिनिशंट दिया है। जानें क्या है इसकी सारी खूबियां और कीमत।

Boat Smart Ring की खूबियां

बोट ने इस रिंग को 17.40mm, 19.15mm और 20.85mm के साइज में उतारा है। कंपनी ने इसे 7,9 और 11 नंबर दिया है। बोट ने इस रिंग में कई खास फीचर्स दिए हैं। इसमें एडवांस ट्रैकिंग सुविधा दी गई है। इसके साथ ही इसमें कई हेल्थी फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, SPO2 सेंसर, बॉडी टेंपरेचर फीचर्स दिए गए हैं।

Boat Smart Ring के फीचर्स

इस रिंग में सिंगल हैंड मूवमेंट, स्लीप ट्रैकिंग, स्मार्ट टच कंट्रोल के साथ मेंसुरेंशन साइकिल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने इसमें स्वाइप नेविगेशन फीचर भी दिया है। कंपनी का दावा है कि यूजर्स इस रिंग की सहायता से गाने चला सकते हैं रोक सकते हैं और आगे भी बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने इसे 5 ATM वाटर रेसिसटेंस करार दिया है।

Boat Smart Ring की बैटरी और कीमत

बोट ने इस स्मार्ट रिंग में 7 दिन की बैटरी लाइफ का दावा किया है। इसमें स्मार्ट चार्जिंग भी दी है। आपको बता दें कि ये रिंग बोट ऐप के साथ कनेक्ट होकर काम करती है। Boat Smart Ring को 28 अगस्त से अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इस रिंग को 8999 रुपये में उतारा गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

सितम्बर 21, 2026