---Advertisement---

तपती गर्मी से बचने के लिए घर लाएं ये खास AC बेड शीट, बिछाते ही मिलेगी शिमला जैसी ठंडक

AC Bed Sheet: गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में सभी इस तपती गर्मी से बचने का एक आसान उपाय ढूंढ रहे हैं। अक्सर लोग इस चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए कूलर और महंगे AC के ऊपर अपना पैसा खर्च करते हैं लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा प्रोजेक्ट लेकर आए ...

Read more

Avatar of Shoyeb Ahmed

By: Shoyeb Ahmed

Published: मई 23, 2023 5:45 अपराह्न | Updated: मई 23, 2023 10:19 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

AC Bed Sheet: गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में सभी इस तपती गर्मी से बचने का एक आसान उपाय ढूंढ रहे हैं। अक्सर लोग इस चिलचिलाती गर्मी से बचने के लिए कूलर और महंगे AC के ऊपर अपना पैसा खर्च करते हैं लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा प्रोजेक्ट लेकर आए हैं जिससे आपको कूलर और एसी की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां आपने सही सुना की इस प्रोजेक्ट के जरिए आप इस तपती गर्मी में शिमला जैसी ठंड महसूस कर पाएंगे।

गर्मी में ठंडक देने वाली बेडशीट

इस आर्टिकल के जरिए हम एक ऐसी चादर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको आप अगर अपने बेड पर बिछाएंगे तो इससे आपको कूलर और एसी की जरूरत नहीं पड़ेगी। दरअसल इस चादर को कूलिंग जेल मैट्ट्रेस कहा जाता है। गर्मियों में ठंडक देने वाली ये बेडशीट ऑनलाइन या ऑफलाइन मार्केट में आसानी से मिल जाती है। इसी के साथ आप इस मेट्रेस को इकॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन पर भी काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

बेडशीट की कीमत

तपती गर्मी में शिमला की ठंडक देने वाली बेडशीट की कीमत की बात की जाए तो वैसे तो ये मार्केट में 1500 रुपए तक की कीमत में मिलती है लेकिन आप इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। बता दें कि इस मेट्रेस में एक ऐसा जेल डाला गया है जो आपको पल भर में शिमला जैसे ठंडक का एहसास करवाएगा। इस बेड शीट की खासियत ये है कि यह वाइब्रेट नहीं करती और बिना शोर के एकदम साइलेंट तरीके से अपना काम करती है।

इस तरह करें चादर को साफ़

ऐसे में अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि आप इस चादर को धोएंगे कैसे तो आपको बता दें, कि अगर यह चादर गंदी हो जाती है तो आप इसको साफ करने के लिए सूखे कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें, कि गीले कपड़े के इस्तेमाल करने से हो सकता है कि आपकी चादर ठंडा करना कम कर दे। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि चादर को साफ करने के लिए आप सूखे कपड़े का ही इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ेंःऑस्ट्रेलिया के सिडनी पहुंचे PM Modi, PM Anthony के जोरदार स्वागत के साथ भारतीय प्रवासियों ने किया वंदेमातरम का उद्घोष

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Shoyeb Ahmed

Shoyeb Ahmed

शोएब अहमद एक अच्छे पत्रकार हैं और इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ाई पूरी की है। शोएब को मीडिया इंडस्ट्री में 1 साल से ज्यादा का अनुभव है। फिलहाल शोएब डीएनपी मीडिया नेटवर्क में बतौर हिन्दी कॉन्टेंट राईटर कार्यरत हैं। इनकी रूची एक्सप्लोर करना, तकनीकी ज्ञान और सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के साथ ही विश्लेषण और मूल्यांकन करना भी है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026