---Advertisement---

BSNL Prepaid Plan: BSNL यूजर्स की होगी बल्ले-बल्ले, अब इस प्लान में मिलेगी 30 दिन की एक्सट्रा वैलिडिटी

BSNL Prepaid Plan: इस रिचार्ज प्लान में 30 दिन की अतिरिक्त वैधता ऑफर की जा रही है। प्रमोशनल ऑफर के दौरान इसका लाभ लिया जा सकता है। चलिए इस प्लान के बारे में जान लेते हैं।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 5, 2023 5:53 अपराह्न | Updated: सितम्बर 5, 2023 6:37 अपराह्न

BSNL Prepaid Plan
Follow Us
---Advertisement---

BSNL Prepaid Plan: अगर आप बीएसएनएल (BSNL) का सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है क्योंकि हाल ही में टेलिकॉम कंपनी ने एक रिचार्ज प्लान पर जबरदस्त ऑफर दिया है। वैसे तो ये कंपनी सस्ती कीमत में प्लान ऑफर करने के लिए जानी जाती है लेकिन इस बार 397 रुपये वाले प्लान में कुछ अतिरिक्त बैनिफिट्स को भी जोड़ा गया है। जिनके बारे में हम आपको यहां बताने वाले हैं।

मिलेंगे ये एक्सट्रा बैनिफिट्स

बता दें, पहले बीएसएनएल के 397 रुपये के रिचार्ज प्लान में 5 महीने की वैधता मिलती थी लेकिन अब यूजर्स को इसमें 30 दिन की अतिरिक्त वैधता मिलेगी। इस ऑफर को एक प्रमोशनल ऑफर के तहत जोड़ा गया है। इस वजह से ये सीमित समय के लिए भी हो सकता है। इसका लाभ 13 सितंबर तक ही लिया जा सकता है। इस रिचार्ज के तहत उपभोक्ता को मिलने वाली अन्य सुविधाओं की बात करें तो इसमें प्रतिदिन के हिसाब से 2 जीबी डेटा प्रतिदिन ऑफर किया जाता है। हालांकि ध्यान रहे ये सिर्फ 60 दिनों के लिए ही मिलता है। इसमें असीमित कॉलिंग की सुविधा के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं। मान लीजिये इस रिचार्ज को 60 हो जाते हैं तो आपको डेटा लाभ लेने के लिए अलग से टॉप-अप रिचार्ज करना होगा।

सबसे सस्ता है प्लान BSNL का ये प्लान

अगर आप इस रिचार्ज प्लान को देखेंगे तो मार्केट में इतना सस्ता कोई भी प्लान नहीं है। इसमें लंबी वैधता से लेकर डेटा और एसएमएस तक का लाभ दिया जाता है। इसके अलावा भी बीएसएनएल के कई सारे ऐसे प्लान हैं जो सस्ती कीमत में ऑफर किए जाते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026