---Advertisement---

क्या Samsung Galaxy S23 Ultra का कैमरा iPhone 15 Pro को दे सकता है मात, यहां देखें अंतर

Samsung Galaxy S23 Ultra vs iPhone 15 Pro: इन दोनों में से कोई भी फोन खरीदने से पहले इनके अंतरों को जरुर जानें।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 26, 2024 1:14 अपराह्न

Samsung Galaxy S23 Ultra vs iPhone 15 Pro
Follow Us
---Advertisement---

Samsung Galaxy S23 Ultra vs iPhone 15 Pro: दुनिया भर में जब भी किसी बेस्ट मोबाइल कंपनी की बात होती है तो लोगों को ध्यान सबसे पहले Apple और फिर Samsung पर जाता है। ये दोनों ही कंपनियां अपने शानदार इलेक्ट्रोनिक सामान के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में अगर आपका प्लान किसी हाईटेक फोन को खरीदना का कर रहा है तो ये खबर जरुर जान लें।

Samsung Galaxy S23 Ultra और iPhone 15 Pro ये दोनों फोन्स ना सिर्फ महंगे हैं बल्कि ये हाईटेक फीचर्स से भी लैस हैं। दोनों ही फोन साल 2023 में लॉ़न्च हुए थे।

Samsung Galaxy S23 Ultra फोन का कैमरा, स्टोरेज और कीमत

Samsung Galaxy S23 Ultra फोन 256GB/512GB/1TB storage के साथ आने वाला फोन है। जिसकी कीमत 109999, 119999 और 139999 रुपए है। खास बात ये है कि, इस फोन में कंपनी ने अब AI जोड़ दिया है। जिसकी मदद से किसी भी चीज को बहुत ही आसानी से गूगल से सर्च किया जा सकता है । इसके साथ ही कई भाषाओं को कॉल के दौरान ही अपनी भाषा में ट्रांसलेट करके समझा जा सकता है। इसके AI में अन्य खूबियां भी हैं।

Samsung Galaxy S23 Ultra फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें चार रियर कैमरे मिलते हैं। प्राइमरी कैमरे 200 मेगापिक्सल में ISOCELL HP2 का सेंसर मिलता है। वहीं, 12 मेगापिक्सल में अल्ट्रा वाइड सेंसर मिलता है। 10-10 मेगापिक्सल के दो लेंस मिलते हैं। 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑटोफोकस के साथ मिलता है। जो कि, 80 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू देता है। इसमें OIS और VDIS जैसी खूबियां मिलती है। इस फोन में 100 एक्स स्पेस जूम दिया गया है। इसके साथ ही सामने का 60fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग का कैमरा मिलता है। ये बिल्कुल प्रोफेशनल फोटोज को क्लिक करता है।

Phone 15 Pro की कीमत स्टोरेज और कैमरे की खासियत

iPhone 15 Pro फोन 134900 रुपए की कीमत में आने वाला फोन है। ये 128GB, 256GB, 512GB और 1TB स्टोरेज के साथ आता है। Phone 15 Pro के कैमरे की बात करें तो इसमें 48MP PRORAW का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें 4x से ज्यादा का रिज़ॉल्यूशन मिलता है। 48MP HEIF का कैमरा प्रोफेशनल फोटो को क्लिक करता है। खास बात ये है कि, इस कैमरे में 3x टेलीफोटो कैमरा का जूम मिलता है। इससे काफी दूर के सब्जेक्ट को जूम करके बहुत ही क्लियरिटी के साथ क्लिक किया जा सकता है।

Samsung Galaxy S23 Ultra vs iPhone 15 Pro के फीचर्स अन्तर

फीचर Samsung Galaxy S23 Ultra iPhone 15 Pro
डिस्प्ले6.8 inch Quad HD+ Display मिलती है।6.1 inch Super Retina XDR Display मिलती है।
बैटरी5000 mAh Lithium Ion Battery दी गई है।
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 2 Processor मिलता है।A17 Pro Chip, 6 Core Processor दिया गया है।
सिमDual Sim दिया गया है।Dual Sim(Nano + eSIM) मिलता है।
ऑपरेटAndroid 13 पर ऑपरेट करता है।iOS 17 पर ऑपरेट करता है।

AI जुड़ने के बाद Samsung Galaxy S23 Ultra पहले से ज्यादा पावरफुल हो गया है लेकिन कैमरे के मामले में iPhone 15 Pro सैमसंग के इस फोन से बेहतर है। इन फीचर्स को जानने के बाद आपको इनके अंतरों की जानकारी मिल गई होगी। अब आप अपनी पसंद के किसी भी फोन को खरीद सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026