---Advertisement---

1000 रुपए से कम में कैसे खरीदें ये Ceiling Fan? गर्मी को चुटकियों में कर देंगे रफूचक्कर

भारत में अभी से जबरदस्त गर्मी पड़ने लगी है। ऐसी गर्मी में अगर आप सीलिंग फैन खरीदना चाहते हैं तो आज यहां हम आपके लिए कुछ अच्छे ऑप्शन लाए हैं।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 2, 2023 10:54 पूर्वाह्न | Updated: मार्च 24, 2023 4:16 अपराह्न

Ceiling Fan
Follow Us
---Advertisement---

Ceiling Fan: भारत में जबरदस्त गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। रात हो या दिन गर्मी लोगों पर काफी हावी हो रही है। लोग होली से पहले ही पंखे चलाकर सोने लगे हैं। गर्मी का अभी ये हाल है तो आने वाले महीनों में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ सकती है। चिलचिलाती धूप, तपती गर्मी लोगों का जीना मुहाल कर देगी। ऐसे में अगर गर्मी से बचने के लिए आप सीलिंग फैन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ बेहतरीन सीलिंग फैन के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

Zigma Breeze Turbo Ceiling Fan

आप कम कीमत में zigma Breeze Turbo  Ceiling Fan खरीद सकते हैं। इसके ब्लेड लंबाई 600 मिमी है। यह मात्र 50 वॉट बिजली की खपत करता है। इसका वजन मात्र 2 किलोग्राम है। अगर इसकी कीमत की बात करें तो बता दें कि इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 2990 रुपए लिस्ट की गई है लेकिन फ्लिपकार्ट पर चल रही 68 प्रतिशत की छूट के बाद इसे मात्र 949 रुपए में खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: सेल से पहले ही यूजर्स की चमकी किस्मत XIAOMI 13 PRO पर मिल रही 10000 की भारी छूट

Longway Creta Ceiling Fan

आप लोन्गवे क्रेटा का सीलिंग फैन भी खरीद सकते हैं। इसके ब्लेड की लंबाई 1200 मिमी है। यह भी 50 वॉट की बिजली की खपत करता है। इसको चलाने के लिए 230 वोल्टेज की बिजली की जरूरत होती है। यह एल्यूमीनियम से बना हुआ है। इसका वजन 3 किलोग्राम है। इसकी कीमत की बात करें तो बता दें कि इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 3781 रुपए लिस्ट की गई है लेकिन इस सीलिंग फैन पर मिल रही 49 प्रतिशत की छूट के बाद इसे मात्र 1899 रुपए में खरीदा जा सकता है।

BAJAJ Archean Ceiling Fan

आप बजाज आरकीन का सीलिंग फैन भी खरीद सकते हैं। इसके ब्लेड की लंबाई भी 1200 मिमी है। यह सीलिंग फैन 73 वॉट की बिजली खपत करता है। इसे चलाने के लिए एसी 220-240 वोल्टेज की जरूरत होती है। इसका वजन 4.8 किलोग्राम है। अगर इसकी कमत की बात करें तो बता दें कि इसकी कीमत 1899 रुपए लिस्ट की गई है लेकिन इस प्रोडक्ट पर मिल रही 25 प्रतिशत की छूट के बाद इसे मात्र 1416 रुपए में खरीदा जा सकता है। ये सभी ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं, जिन्हे कंपनी कभी भी बदल सकती है।

ये भी पढ़ें: मात्र 62000 रुपये में ALTO 800 CNG को घर लाने का सुनहरा मौका, माइलेज देखते ही खरीद लेते हैं लोग

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026