---Advertisement---

पंखे की स्पीड लग रही है कम तो आज ही करें ये काम, मात्र 70 रुपए के खर्च में फर्राटेदार हवा देगा Ceiling Fan

अगर आपका पंखा धीमी हवा देने लगा है तो यहां हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लाए हैं जिनकी मदद से आप पंखे की स्पीड को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं होगी।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 4, 2023 9:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ceiling Fan: गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। इस मौसम में लोग कूलर, पंखा, एसी आदि खरीदने या उन्हें सही कराने में लग गए हैं। बहुत से लोगों के पास कूलर या एसी खरीदने का बजट नहीं होता जिसके कारण वे पंखे से हो कम चला लेते हैं। ऐसे में अगर पंखे की स्पीड कम हो जाए तो मुसीबत हो जाती है। अगर आप अपने पंखे की स्पीड को लेकर परेशान हैं क्योंकि आपका पंखा काफी धीरे चलने लगा है तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपको यहां पर कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने पंखे की स्पीड को बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए आपको मात्र 70 से 80 रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें: आज सस्ते में आपका हो जाएगा ये ONEPLUS 55 INCH 4K FHD SMART TV, क्वालिटी में थिएटर को दे रहा टक्कर

पंखे की स्पीड कम होने के क्या हो सकते हैं कारण

अगर पंखे की स्पीड कम होने के कारण की बात करें तो बता दें कि कई बार पंखे पर जमी गंदगी के कारण पंखे गंदे हो जाते हैं और उन पर वजन पड़ने लगता है जिसके कारण पंखे की स्पीड कम हो जाती है। इसके अलावा एक कारण यह भी हो सकता है कि आपके पंखे का कैपेसिटर यानी कंडेंसर खराब होने लगा हो जिसके कारण पंखे की स्पीड कम हो रही है।

आज ही अपनाएं ये तरीके और बढ़ाएं पंखे की स्पीड

अगर आपके पंखे की गति धीमी हो गई है तो सबसे पहले आपको अपने पंखे की सही से सफाई करनी चाहिए। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने पंखे को सूखे कपड़े से साफ करना चाहिए और इसके बाद आपको अपने पंखे को गीले कपड़े से साफ करना चाहिए। अगर पंखे के ब्लेड को पहले गीले कपड़े से और फिर सूखे कपड़े से साफ किया जाता है तो धूल के कण पंखुड़ियों पर चिपक जाते हैं और पंखा ठीक से साफ नहीं हो पाता। अगर पंखा ठीक होने के बाद भी स्पीड ठीक नहीं होती तो शायद पंखे का कैपेसिटर यानी पंखे का कंडेंसर खराब हो गया है। इसके लिए आपको बाजार में मिल रहे 70-80 रुपए वाला कैपेसिटर खरीदकर उसे पंखे में फिट करना होगा। इसे आप खुद भी बदल सकते हैं लेकिन अगर आप रिस्क नहीं लेना चाहते हैं तो आप टेक्नीशियन को घर पर बुलाकर भी इसे लगवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 1.15 लाख की धाकड़ TVS Raider SmartXonnet बाइक को मात्र 15000 रुपये में लाएं घर! ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026