---Advertisement---

ChatGPT का यूज करके बनाएंगे आकर्षक रिज्यूम तो बढ़ जाएगा नौकरी मिलने का चांस, फॉलो करें ये प्रोसेस

ChatGPT: चैटजीपीटी एक फेमस एआई टूल बन चुका है। ऐसे में आप इसका उपयोग रिज्यूम बनाने के लिए भी कर सकते हैं। जानें क्या है पूरी डिटेल

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 26, 2023 1:43 अपराह्न

ChatGPT
Follow Us
---Advertisement---

ChatGPT: दुनियाभर में चैटजीपीटी (ChatGPT) का उपयोग काफी तेज गति से बढ़ रहा है। चैटजीपीटी ने कई सारे काम को आसान बना दिया है। जी हां, चैटजीपीटी के जरिए आप किसी भी सवाल का जवाब जान सकते हैं। साथ ही कुछ खास कामों को भी कर सकता है। अगर आप किसी नौकरी की तलाश में हैं तो आपको सीवी या रिज्यूम की जरूरत होगी। ऐसे में चैटजीपीटी आपकी अच्छी मदद कर सकता है। नीचे पढ़िए आप कैसे चैटजीपीटी के इस्तेमाल से एक अच्छा रिज्यूम तैयार कर सकते हैं।

फेमस एआई टूल चैटजीपीटी के जरिए रिज्यूम को आसानी से बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

चैटजीपीटी में साइनअप करें

आपको जानकारी के लिए बता दें कि चैटजीपीटी का इस्तेमाल पूरी तरह से फ्री है। ऐसे में आपको साइनअप करने में कोई परेशानी नहीं आएगी। अपने रिज्यूम में आप क्रिएट के साथ ही उसे अपडेट और रिफाइन भी कर सकते हैं।

टेंप्लेट सेलेक्ट करें

चैटजीपीटी से एक बेहतर रिज्यूम बनाने के लिए आपको उसे सारी अहम डिटेल बतानी होगी। जैसे, आपका बैकग्राउंड, स्किल और गोल्स की जानकारी।

इसके बाद आपको एजुकेशनल, स्किल और अनुभव की जानकारी साझा करनी होगी। आपको यहां पर अपनी इंडस्ट्री से जुड़ी सभी जानकारियों को भी दर्ज करना होगा। आप टेंप्लेट को सेलेक्ट करके ये सभी जानकारियां उसमें बतानी होगी।

चैटजीपीटी से तैयार करें कवर लेटर

चैटजीपीटी के जरिए आप अपनी नौकरी की फील्ड के लिए एक प्रोफेशनल समरी तैयार कर सकते हैं।

चैटजीपीटी में आप अपने लिए कवर लेटर भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको मैचिंग मोड में जाना होगा। इसके बाद आप जॉब एप्लिकेशन ट्रैकर में जाकर रिज्यूम के साथ कवर लेटर तैयार कर सकते हैं। इसके बाद आप प्रॉम्ट का इस्तेमाल करके एक बढ़िया कवर लेटर बना सकते हैं।

अहम जानकारियों पर दें ज्यादा ध्यान

इसके अलावा आपको चैटजीपीटी से रिज्यूम बनाते वक्त कुछ बातों का रखना है। आपको रिज्यूम में सिर्फ काम की जानकारी ही दर्ज करनी है। ऐसा करने से आपका रिज्यूम काफी बेहतर हो जाएगा।रिज्यूम का स्ट्रक्चर, भाषा, ग्रेमर, स्किल और अनुभव की डिटेल को सही से दर्ज करें। साथ ही एक बार उसे पढ़ लें। ताकि किसी भी तरह ही कोई गलती न छूटे।

अगर आपका रिज्यूम अच्छे से तैयार हुआ होगा और आपकी स्किल और अनुभव अधिक हाईलाइट होगा तो आपको उसका उतना ही फायदा मिलेगा। ये कदम आपकी सफलता को बढ़ा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026