---Advertisement---

ChatGPT: हस्तलिखित नोट्स टू डिजिटल टेक्स्ट, जानें स्मार्ट पेन की खासियत

ChatGPT: चैटजीपीटी (ChatGPT) ने लॉन्च से लेकर अभी तक काफी तेजी से विकास किया है। चैटजीपीटी की तेजी से हर सेक्टर प्रभावित है। ऐसे में नोट टेकिंग एक्सनोट के साथ मिलकर हाईटेक हो रही है। ये एक स्मार्ट पेन है, जोकि आईफोन के साथ मिलकर हाथ से लिखे गए नोट्स को टेक्स्ट में बदलता है। ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 11, 2024 4:48 अपराह्न

ChatGPT
Follow Us
---Advertisement---

ChatGPT: चैटजीपीटी (ChatGPT) ने लॉन्च से लेकर अभी तक काफी तेजी से विकास किया है। चैटजीपीटी की तेजी से हर सेक्टर प्रभावित है। ऐसे में नोट टेकिंग एक्सनोट के साथ मिलकर हाईटेक हो रही है। ये एक स्मार्ट पेन है, जोकि आईफोन के साथ मिलकर हाथ से लिखे गए नोट्स को टेक्स्ट में बदलता है। इसके साथ एआई की मदद लेकर आपके नोट्स के बारे में सवालों के जवाब भी देता है।

ChatGPT के साथ मिलकर करता है काम

एक्सनोट एक सामान्य पेन है, ये सामान्य कागज पर लिखता है। हालांकि, ये पेन आईफोन ऐप और यूनिक नोटबुक की मदद से शानदार काम करता है। नोटबुक के हर पेज पर ट्रैक करने के लिए मंजूरी देता है। साथ ही ऐप रियल टाइम में पेन स्ट्रोक को रिकॉर्ड करता है और उसकी डिटेल स्टोर करता है। इस तरह से ये स्मार्ट पेन चैटजीपीटी के साथ मिलकर काम करता है।

रियल टाइम में सिंक करता है नोट्स

इस तरह से ये रियल टाइम में आपके नोट्स को सिंक करता है। सभी नोट्स फास्ट तरीके से डिजिटल नोट्स में बदल जाते हैं। मगर एक्सनोट चैटजीपीटी इंटीग्रेशन के साथ आगे निकल जाता है। एक्सनोट से एक प्रश्न पूछें औऱ ये आपके द्वारा लिखे गए नोट्स को समराइज कर सकता है। इसके साथ ही ये रिमाइडर्स सेट कर सकता है और बहुत सारे कार्यों को पूरा कर सकता है।

पर्सनल असिस्टेंट की निभाता है भूमिका

इस डिवाइस की मदद से मीटिंग के मुख्य एक्शन प्वाइंट्स निकाले जा सकते हैं। साथ ही ये एक शॉर्ट क्विज क्रिएट कर सकता है। इस तरह से ये डिवाइस एक पर्सनल असिस्टेंट का काम करता है। ये आपके हाथ से लिखे गए नोट्स को समझता है और जो आपको जरूरी होता है उसे नोटबुक के जरिए फ्लिप करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026