---Advertisement---

ChatGPT के इन 5 हिडन फीचर्स को जान लिया, तो संवर जाएगी जिंदगी, घंटों का काम मिनटों में होगा खत्म; जरूर जानिए पूरी डिटेल

ChatGPT: आप अपनी लाइफ में रोजाना के कामों के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल करते होंगे। मगर क्या आप इसके 5 छुपे हुए फीचर्स के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको इस खबर से मदद लेनी चाहिए।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 2, 2026 4:22 अपराह्न

ChatGPT
Follow Us
---Advertisement---

ChatGPT: साल 2022 में ओपनएआई ने जब चैटजीपीटी को लॉन्च किया था, जब कंपनी ने नहीं सोचा होगा कि यह एआई मॉडल इतनी तेजी से भारत में लोकप्रिय हो जाएगा। मगर अब लगभग हर यूजर इस चैटबॉट का इस्तेमाल कर रहा है। इस एआई टूल के जरिए काफी लोग रोजाना के कई कामों में मदद लेते हैं। स्कूल के छात्रों से लेकर ऑफिस के काम में यह एआई टूल सहायता दे रहा है। हो सकता है कि आप इसे काफी टाइम से यूज कर रहे हो, मगर क्या आप इसके 5 छिपे हुए फीचर्स को जानते हैं? अगर नहीं, तो आप बहुत बड़े घाटे में जी रहे हैं, चलिए नीचे जानते हैं इसकी डिटेल।

ChatGPT: निरंतरता के साथ कॉटेक्स्ट जागरूक

आपको बता दें कि इस हिडन फीचर के जरिए काफी फायदा उठा सकते हैं। इस सुविधा के तहत यूजर जो कुछ भी बोलते है, यह पिछली बात को याद रखकर जवाब देता है। ऐसे में यह एआई टूल यूजर्स के पुराने रिकॉर्ड को भी आधार बनाता है। इससे यूजर्स को एक अलग और बेहतर एआई एक्सपीरियंस मिलता है।

कस्टम निर्देश की सुविधा

टेक कंपनी ओपनएआई ने चैटजीपीटी में कस्टम निर्देश फीचर को भी हिडन रखा हुआ है। इस फीचर के जरिए यूजर्स को अलग-अलग टोन में जवाब मिल सकता है। साथ ही किसी खास भाषा का भी चुनाव कर सकते हैं। इस दौरान एआई वाइब का भी ध्यान रखता है।

मैथ सॉल्वर और कोड इंटरप्रेटर

चैटजीपीटी में मैथ सॉल्वर और कोड इंटरप्रेटर नाम का फीचर भी आता है। इसके जरिए आप कठिन से कठिन मैथ्स, कोडिंग, डेटा एनालिसिस और टेबल्स को भी स्टेप बाय स्टेप सॉल्व कर सकते हैं।

टेक्स्ट को फिर से लिखें

बता दें कि चैटजीपीटी में टेक्स्ट को फिर से लिखें जैसी सुविधा भी मिलती है। इसके जरिए किसी भी ईमेल, ड्रॉफ्ट, मैसेज, निबंध और अन्य चीजों को फिर से लिखा जा सकता है। इसके लिए कई अलग-अलग कैटेगरी रखी गई है।

किसी भी चीज का सारांश बनाएं

चैटजीपीटी प्लेटफॉर्म पर किसी भी चीज का सारांश बनाएं जैसा हिडन फीचर दिया गया है। इसके जरिए किसी भी बड़े टेक्स्ट, न्यूज, आर्टिकल और किताब का सारांश निकाल सकते हैं।

चैटजीपीटी के हिडन फीचर्स का उठाएं लाभ

इस तरह से अगर आप चैटजीपीटी के इन हिडन फीचर्स को सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। इनके जरिए रोजाना के कई सारे काम आसानी से पूरे हो सकते हैं। साथ ही सटीक निर्देश भी मिल जाते हैं, जिससे यूजर्स को इधर-उधर नहीं जाना पड़ता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

सितम्बर 7, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 5, 2026

iQOO 16

सितम्बर 4, 2026

iPhone Ultra

सितम्बर 4, 2026

Vivo T5 5G

सितम्बर 3, 2026

iPhone 18 Pro Max

सितम्बर 1, 2026