---Advertisement---

ChatGPT के जरिए आर्किटेक्ट घर बैठे कमा सकते हैं 10000 रुपये! यहां जानिए 5 टिप्स

ChatGPT: चैटजीपीटी (ChatGPT) ने काफी तेजी से हर क्षेत्र में अपना प्रभाव छोड़ा है। चैटजीपीटी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का दमदार जेनरेटिव नेचुरल प्रोग्राम है। इसका इस्तेमाल राइटिंग, कोडिंग, डिबंगिग और रिसर्च के लिए किया जा सकता है। ChatGPT का उपयोग करके आर्किटेक्ट कर सकता है कमाई ऐसे में आर्किटेक्ट प्रोफेशनल होते हैं, जो कि इमारतों के ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 31, 2024 2:36 अपराह्न

ChatGPT
Follow Us
---Advertisement---

ChatGPT: चैटजीपीटी (ChatGPT) ने काफी तेजी से हर क्षेत्र में अपना प्रभाव छोड़ा है। चैटजीपीटी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का दमदार जेनरेटिव नेचुरल प्रोग्राम है। इसका इस्तेमाल राइटिंग, कोडिंग, डिबंगिग और रिसर्च के लिए किया जा सकता है।

ChatGPT का उपयोग करके आर्किटेक्ट कर सकता है कमाई

ऐसे में आर्किटेक्ट प्रोफेशनल होते हैं, जो कि इमारतों के डिजाइन, प्लानिंग और देखरेख करते हैं। वे डिजाइन बनाने के लिए कई तरह के टूल्स का उपयोग करते हैं। मगर ये टूल्स अधिकतर महंगे होते हैं। साथ ही ये समय भी अधिक लेते हैं।

हालांकि, चैटजीपीटी आर्किटेक्ट प्रोफेशनल के काम को आसान बनाने में मदद कर सकता है। ऐसे में आप घर बैठकर महीने के 10 हजार रुपये तक कमा सकते हैं। इस खबर में जानिए सरल से 5 टिप्स, जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

ChatGPT के जरिए आर्किटेक्ट स्कैचेस और कॉन्सेप्ट तैयार करें

चैटजीपीटी (ChatGPT) प्रोम्प्ट्स का इस्तेमाल आर्किटेक्ट स्कैचेस और कॉन्सेप्ट तैयार किया जा सकता है। इस टूल की मदद से आप अपने मुताबिक, इमारतों के डिजाइन तैयार कर सकते हैं। इसमें घर, ऑफिस, होटल और म्यूजियम आदि शामिल है।

आर्किटेक्च्यूरल मॉडल्स और रेंडरिंग बनाएं

एक आर्किटेक्ट के तौर पर बढ़िया कमाई करने के लिए चैटजीपीटी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस टूल के जरिए आर्किटेक्चरल मॉडल और रेंडरिंग बनाई जा सकती है। इसमें आप एनालाइस, प्रदर्शन और एनीमेशन जैसे काम कर सकते हैं।

आर्किटेक्चरल ब्लॉग और आर्टिकल्स लिखें

चैटजीपीटी टूल की मदद से आप आसानी से आर्किटेक्चरल आर्टिकल्स और ब्लॉग लिख सकते हैं। ये टूल आपको सुझाव के साथ-साथ डिजाइन, निर्माण और संबंधित विषय के बारे में पूरी जानकारी देगा। इस जानकारी का उपयोग करके आप प्रोफेशनल्स और ट्रेनिंग वाले छात्रों को ब्लॉग और आर्टिकल्स लिखकर दे सकते हैं।

आर्किटेक्चरल कोर्स और स्किल्स सीखाएं

इस फेमस चैटबॉट टूल चैटजीपीटी के जरिए आप आर्किटेक्चरल कोर्स और स्किल्स सीखा सकते हैं। इसमें डिजाइन, निर्माण और संबंधित विषय पर जानकारी देकर एक ट्रेनर का काम कर सकते हैं। चैटजीपीटी टूल आपको इस जानकारी को वितरित करने में सहायता कर सकता है।

आर्किटेक्चरल डिजाइन की समीक्षा और आलोचना करें

चैटजीपीटी की मदद से आप किसी आर्किटेक्चरल डिजाइन का रिव्यू दे सकते हैं। साथ ही अपने अनुभव और ज्ञान के आधार पर उस डिजाइन की आलोचना कर सकते हैं। किसी आर्किटेक्चरल डिजाइन पर किस तरह से प्रतिक्रिया देनी है, चैटजीपीटी इसकी भी जानकारी दे सकता है। इस  तरह से आप तगड़ी कमाई कर सकते है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 18 Pro

जुलाई 14, 2026

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

Delhi News

जुलाई 12, 2026

US-Iran-War

जुलाई 12, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026