---Advertisement---

Cyber Crime: इंडियन यूजर्स का डेटा छेड़छाड़ करने पर किया जाएगा ब्लैकलिस्ट, सरकार कर रही ये तैयारी

इस समय बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए सरकार कुछ देशों को बैन करने की तैयारी कर रही है। अगर यह नियम पास हो जाता है तो कुछ देशों के साथ इंडियन यूजर्स का डेटा शेयर नहीं होगा।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: मार्च 22, 2023 9:30 पूर्वाह्न

Cyber Crime
Follow Us
---Advertisement---

Cyber Crime: केंद्र सरकार जल्द ही डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल 2022 के आगामी ड्राफ्ट में बड़ा बदलाव करने का विचार बना रही है। इसके लिए सरकार कुछ देशों की एक नेगेटिव लिस्ट बनाएगी जिनके साथ इंडियन यूजर्स का डेटा ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। अगर यह बिल पास हो जाता है तो इंडियन यूजर्स के डेटा के साथ छेड़छाड़ करने वाले देशों के लिए यह कड़ा सबक होगा। इस बदलाव के तहत सभी देशों के साथ क्रॉस बॉर्डर डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है लेकिन नेगेटिव लिस्ट में शामिल देशों के साथ यह डाटा ट्रांसफर नहीं किया जाएगा। उन देशों के लिए यह बैन रहेगा।

IT मंत्री ने दी जानकारी

खबरों की मानें तो आईटी राज्य मंत्री चंद्रशेखर का कहना है कि सरकार के पास यह अधिकार है कि वो इंडियन यूजर्स के डेटा को खास जगह पर ट्रांसफर करने से रोक लगा सकती है। ऐसी जगहों को पहचा के लिए सरकार क्राइटेरिया भी बनाएगी।

इन देशों की बनाएगी लिस्ट

सरकार पहले व्हाइटलिस्ट बनाने का प्लान कर रही थी। अब सरकार इस विचार को छोड़कर नेगेटिव लिस्ट वाले देशों की लिस्ट बनाने की तैयारी कर रही है। ब्लैकलिस्ट किए गए देशों के साथ इंडियन यूजर्स का डेटा शेयर नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Flipkart Sale में Poco X5 5G स्मार्टफोन पर 19400 रुपये का महाऑफर, ट्रिपल कैमरा देगा बढ़िया फोटो

क्यों बदला गया विचार

बता दें कि जिन यूजर्स के साथ डेटा ट्रांसफर करने की इजाजत होगी उनकी लिस्ट बना पाना काफी मुश्किल था। इसके लिए 200 देशों को क्राइटेरिया के तहत रखना पड़ता। इसकी जगह उन देशों को चुनना काफी आसान था जिनके साथ इंडियन यूजर्स का डेटा नहीं शेयर किया जाएगा।

क्या होगा बदलाव

इस बिल के पास होने के बाद इंडियन यूजर्स का डेटा दूसरे देशों से काफी हद तक सुरक्षित हो जायेगा। अभी कुछ ऐसे देश हैं जो इंडियन यूजर्स के डेटा में सेंध लगाकर साइबर क्राइम जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

ये भी पढ़ें: इन 5 खासियतों से दुश्मनों पर भारी पड़ रही नई Honda Shine 100 बाइक, देख Splendor Plus की बढ़ रही टेंशन!

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Autofunnel

फ़रवरी 12, 2026

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026

Samsung Galaxy Unpacked

फ़रवरी 11, 2026

Nothing Phone 4a 5G

फ़रवरी 11, 2026

Lava Bold N2

फ़रवरी 11, 2026