---Advertisement---

D2M Technology: बिना इंटरनेट के ही फोन में ऑनलाइन देख सकेंगे मूवी! इस खास तकनीक से मजा हो जाएगा दो गुना

D2M Technology: इंटरनेट आधुनिक दुनिया की उन जरुरी चीजों में से एक है जिसके बिना रह पाना अब संभव नहीं लगता। इस आधुनिक समय में लोगो की आदत सी हो गई है कि वो लगभग हर समय इंटरनेट की मदद से सोशल मीडिया को स्क्राल करते रहते हैं और जुरुरत के अनुसार अपने काम भी करते रहते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 6, 2023 11:32 पूर्वाह्न

D2M Technology
Follow Us
---Advertisement---

D2M Technology: इंटरनेट आधुनिक दुनिया की उन जरुरी चीजों में से एक है जिसके बिना रह पाना अब संभव नहीं लगता। इस आधुनिक समय में लोगो की आदत सी हो गई है कि वो लगभग हर समय इंटरनेट की मदद से सोशल मीडिया को स्क्राल करते रहते हैं और जुरुरत के अनुसार अपने काम भी करते रहते हैं। पर सोचिए अगर ये इंटरनेट ना रहे तो, क्या आज के आधुनिक समय में किसा काम को कर पाना संभव होगा। बड़ी-बड़ी कंपनियों से लेकर छोटे प्रतिष्ठान तक आज इसी के भरोसे चल रहे हैं। कई घंटों के काम को इंटरनेट ने इतना आसान कर दिया है कि बिना इसके रह पाने की सोचना मात्र ही किसी बड़ी चैलेंज से कम नहीं लगता है। पर अगर आपको यह सुविधा मिल जाए कि आप बिना इंटरनेट के ही सोशल मीडिया को स्क्राल कर सके और साथ ही लाइव विडीयो देख सके तो क्या ही कहना। आइये बताते हैं इस संबंध में पूरी खबर क्या है।

D2M ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी काम करेगा आसान

इकोनामिक टाइम्स में छपी खबरों की माने तो दूरसंचार विभाग (DoT), सूचना और प्रसारण मंत्रालय ( MIB ) और कानपुर IIT के छात्र इस टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट की माने तो इस टेक्नोलॉजी पर चल रहे काम के पूरा होते ही मूवी देखने या सोशल मीडिया को स्क्राल करने के लिए इंटरनेट की जरुरत ना के बराबर रहेगी। इसके साथ ही रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि जल्द ही इस संबंध में एक और मीटिंग कर प्लान को आगे बढ़ाया जा सकता है।

D2M ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी के आने से मच सकती है क्रांति

D2M ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी के टेक बाजार में दस्तक देने के साथ ही क्रांति मच सकती है। इसका कारण ये है कि कंपनियां सोशल मीडिया स्क्राल करने के एवज में भारी-भरकम की लागत के साथ अपने डेटा पैक पर चार्ज लेती हैं। ऐसे में जब D2M ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी आ जाएगी तब इन कंपनियों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। इस समय को देखते हुए कहा जा रहा है कि टेलीकॉम कंपनियां अपने घाटे के चलते इस D2M ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी का विरोध कर सकती हैं। हालाकि D2M टेक्नोलॉजी के आ जाने से ही डेटा पैक से लेकर अन्य टेक्निकल चीजें सस्ती हो जाएंगी। ऐसे में ये टेक्नोलॉजी लोगों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone Duo

अक्टूबर 23, 2026

Vivo Y600

अक्टूबर 22, 2026

Poco X8s

अक्टूबर 21, 2026

iQOO Neo 12

अक्टूबर 20, 2026

Samsung Galaxy F70 5G

अक्टूबर 19, 2026

 Vivo X500 Pro

अक्टूबर 17, 2026