---Advertisement---

Deepfake Video: डीपफेक पर लगाम लगाने की तैयारी में मोदी सरकार! ला सकती है खास कानून

Deepfake Video: तकनीक के बढ़ते दौर के साथ लोगों के सामने कई तरह की समस्याएं भी सामने आई हैं। 'डीपफेक वीडियो' उनमें से एक है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से सोशल मीडिया पर लोगों के फोटो व वीडियो से छेड़-छाड़ किए जा रहे हैं। केन्द्र सरकार इसको लेकर अब सख्त नजर आ रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 22, 2023 10:35 पूर्वाह्न

Deepfake Video
Follow Us
---Advertisement---

Deepfake Video: तकनीक के बढ़ते दौर के साथ लोगों के सामने कई तरह की समस्याएं भी सामने आई हैं। ‘डीपफेक वीडियो’ उनमें से एक है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से सोशल मीडिया पर लोगों के फोटो व वीडियो से छेड़-छाड़ किए जा रहे हैं। केन्द्र सरकार इसको लेकर अब सख्त नजर आ रही है। खबर है कि सरकार ने इस तरह के कृत्य पर लगाम लगाने के लिए खास तैयारी की है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस संबंध में कहा है कि सरकार डीपफेक वीडियो व सोशल मीडिया की अन्य चुनौतियों से निपटने के लिए नया कानून लाने पर विचार कर रही है। इसी क्रम में गुरुवार और शुक्रवार को सोशल मीडिया कंपनियों के अधिकारियों के साथ दो बैठकों का आयोजन भी किया गया है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही केन्द्र की मोदी सरकार इस विषय पर कानून बनाकर वीडियो व फोटो के साथ होने वाली छेड़-छाड़ पर लगाम लगाएगी।

डीपफेक को लेकर ये है सरकार की तैयारी

केन्द्र सरकार डीपफेक वीडियो को लेकर बेहद सजग नजर आ रही है। इस क्रम में सरकार की ओर से केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और टेक्नोलॉजी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा है कि डीपफेक समस्या को लेकर सरकार सख्त है और इस पर रोकथाम के लिए नया कानून लाने का विचार किया जा रहा है। इसके लिए गुरुवार और शुक्रवार को सोशल मीडिया कंपनियों के तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। इसमें गूगल और मेटा जैसी कंपनियों के शामिल होने की खबर है। बैठक में गुरुवार को फोटो-वीडियो के साथ होने वाली छेड़-छाड़ तो शुक्रवार को आईटी नियमों के पालन पर प्रमुखता से चर्चा होगी। दावा किया जा रहा है कि डीपफेक वीडियो के संबंध में नया कानून बनाने के बाद से इस पर लगाम कसा जा सकेगा।

पीएम मोदी ने भी जताई थी चिंता

डीपफेक वीडियो को लेकर बीते दिनों खूब सुर्खियां बनी थीं। दरअसल अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसके बाद से ये मामला सामने आया। पीएम मोदी ने भी इसको लेकर अपनी चिंता व्यक्त की थी और मीडिया से लोगों को जागरुक करने की अपील की थी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि केन्द्र सरकार जल्द ही इस संबंध में नया कानून ला सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Google Nano Banana 2

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026