---Advertisement---

OnePlus 12R को लेकर क्या कंपनी ने यूजर्स को बनाया बेवकूफ? अब चुकानी पड़ रही कीमत

OnePlus 12R: चीनी कंपनी वनप्लस ने कुछ दिन पहले ही अपने दो बेहद शानदार फोन OnePlus 12 और OnePlus 12R को पेश किया था। जिनको लेकर यूजर्स में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा था। इन दोनों फोन की सेल भी शुरु हो चुकी है। ऐसे में यूजर्स का अच्छा रिस्पोंस इन पर देखने ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 19, 2024 2:34 अपराह्न

OnePlus 12R
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus 12R: चीनी कंपनी वनप्लस ने कुछ दिन पहले ही अपने दो बेहद शानदार फोन OnePlus 12 और OnePlus 12R को पेश किया था। जिनको लेकर यूजर्स में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा था। इन दोनों फोन की सेल भी शुरु हो चुकी है। ऐसे में यूजर्स का अच्छा रिस्पोंस इन पर देखने को मिल रहा था। लेकिन अचानक से OnePlus 12R के लेकर खबरें चलने लगीं।

जिसमें कुछ लोगों ने कहा कि, कंपनी ने झूठ बोला है। ये मामला और भी ज्यादा तब बढ़ गया जब कंपनी ने पैसे रिफंड करने को कहा। ऐसे में इस फोन को लेकर चल रहा विवाद लगातार मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जिन में कई तरह की बातें कही जा रही हैं।

OnePlus 12R को लेकर क्यों चल रहा विवाद?

OnePlus 12R के टॉप वेरियंट को लेकर विवाद चल रहा है। आपको बता दें, कंपनी ने इसे 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 16GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया था। जिनकी कीमत 39,999 रुपए से लेकर 45,999 रखी गई है। OnePlus 12R के टॉप वेरियंट को लेकर विवाद चल रहा है। आपको बता दें, कंपनी ने इसे 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 16GB RAM + 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया था। जिनकी कीमत 39,999 रुपए से लेकर 45,999 रखी गई है।

ये सारा विवाद तब शुरु हुआ जब लॉन्चिंग के समय कंपनी की तरफ से प्रचार किया गया कि, फोन में UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। लेकिन यूजर्स को UFS 3.1 स्टोरेज मिली। ये स्टोरेज मार्केट में पहले से ही उपलब्ध OnePlus 11R के मिड-रेंज फोन में है।

जैसे ही इस बात का खुलासा हुआ वैसे ही इसकी चर्चा हर तरफ होने लगी। मामला बढ़ने के बाद कंपनी की तरफ से 16 मार्च तक OnePlus 12R के टॉप वेरियंट को वापस करने को कहा गया। इसके साथ ही पूरा पैसे रिफंड करने को भी कहा गया।

OnePlus 12R खरीदने वालों को मिल रहा रिफंड

वनप्लस प्रेसिडेंट और COO किंडर Liu की तरफ से बयान दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि, ‘लोगों ने वनप्लस 12R का 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीदा है, उन्हें 16 मार्च तक पूरे पैसे वापस मिल जाएंगे’

OnePlus 12R 5G फोन के फीचर्स

फीचरOnePlus 12R
डिस्प्ले6.7 इंच की AMOLED की डिस्प्ले दी गई है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
प्रोससेरQualcomm Snapdragon 8 Gen 2 processor मिल रहा है।
बैटरी5500mAh battery की बैटरी मिल रही है।
टार्जर100 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जर मिल रहा है।
कैमरा50MP का प्राइमरी Sony IMX890 कैमरा ,8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर , 16MP का कैमरा सेंसरमिल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Apple iPhone 18 Pro

जुलाई 14, 2026

Motorola Edge 70 Max

जुलाई 13, 2026

Redmi Note 17

जुलाई 13, 2026

iPhone 17

जुलाई 11, 2026

Foldable iPhone Ultra 

जुलाई 10, 2026

Oppo Find N7

जुलाई 10, 2026