---Advertisement---

Disney+ Hotstar: हॉटस्टार का ये फैसला कर सकता है यूजर्स को परेशान! पासवर्ड शेयरिंग को लेकर कंपनी ने बनाई नई पॉलिसी

Disney+ Hotstar: नेटफ्लिक्स के बाद अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने भी पासवर्ड शेयरिंग की सुविधा पर विराम लगा दिया है। बता दें, ये फैसला फिलहाल कनाडा के यूजर्स के लिए लिया गया है। हालांकि, आगामी कुछ दिनों में ये फैसला भारत और अन्य देशों में भी लागू किया जा सकता है।

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: सितम्बर 29, 2023 5:23 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Disney+ Hotstar: डिज्नी प्लस हॉटस्टार का इस्तेमाल करोड़ों यूजर्स दुनियाभर में करते हैं। कंपनी यूजर्स की जरूरतों को देखते हुए नए-नए फीचर्स भी पेश करती रहती है हालांकि इस बार कंपनी ने यूजर्स को कोई खुशखबरी नहीं दी है बल्कि अपनी पॉलिसी में एक बदलाव कर दिया है। दरअसल, हाल ही में कनाडा के यूजर्स के लिए प्लेटफॉर्म ने पासवर्ड शेयरिंग (password sharing) की सुविधा पर विराम लगा दिया है। हाल ही में आई पॉलिसी में कई और बातें लिखी गई हैं। जिनके बारे में हम यहां इस खबर में बात करने वाले हैं।

1 नवंबर से बंद होगी सुविधा

हाल ही आई एक रिपोर्ट के मुताबिक अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) के यूजर्स घर के बाहर पासवर्ड शेयर नहीं कर पाएंगे। कंपनी की तरफ से ये फैसला कनाडा के यूजर्स के लिए लिया गया है। बता दें, इस बात की जानकारी यूजर्स को एक मेल के जरिये दी गई है। जिसमें साफतौर पर हॉटस्टार की तरफ से कहा गया है अब यूजर्स घर के बाहर पासवर्ड शेयरिंग की सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे। कंपनी की तरफ से ये भी कहा गया है कि इस पॉलिसी को 1 नवंबर से प्रभावी रूप से लागू कर दिया जाएगा। आधिकारिक तौर पर मेल के जरिये तो प्लेटफॉर्म ने जानकारी दी ही है साथ ही कंपनी ने अपने हेल्प सेंटर में भी इसके बारे में बता दिया है।

पासवर्ड शेयर करने पर होगी ट्रैकिंग

अब आपके जेहन में सवाल पनप रहा होगा कि आखिर हॉटस्टार को पता कैसे चलेगा कि हम कब घर के अंदर हैं और कब घर के बाहर हैं। तो इसके लिए कंपनी की तरफ से ट्रैकिंग का जुगाड़ किया गया है। यानी अगर आप ऐसा करेंगे तो आपका अकाउंट टर्मिनेट कर दिया जाएगा।

भारत में पॉलिसी को लेकर क्या है अपडेट

बता दें, फिलहाल कंपनी की तरफ ये फैसला सिर्फ कनाडा के यूजर्स के लिए लिया गया गया है और फिलहाल भारत व अन्य दूसरे देशों में इस पॉलिसी को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया गया है लेकिन कहा जा रहा है आगामी कुछ दिनों में ये नियम दुनियाभर के यूजर्स के लिए भी प्रभावी रूप से लागू किया जा सकता है।

नेटफ्लिक्स ने भी लिया था ऐसा फैसला

याद दिला दें, कुछ महीनों पहले ही नेटफ्लिक्स की तरफ से यूजर्स के लिए पासवर्ड शेयरिंग की सुविधा को खत्म किया गया था और अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार भी इसी राह पर चल निकला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Poco C81 Pro

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 16, 2026

Motorola Razr Fold

अप्रैल 16, 2026

Oppo Reno 16 Pro 5G

अप्रैल 16, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Leave a Comment