---Advertisement---

स्मार्टफोन की छुट्टी करने आ गया Dumbphone, जानिए क्या है इसकी खासियत जो लोगों को बना रही दीवाना

Dumbphone: आज के समय में स्मार्टफोन हर किसी की लाइफ का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। स्मार्टफोन के बिना किसी भी काम को कर पाना मुश्किल हो जाता है। बीते कुछ सालों में इस स्मार्टफोन ने काफी तेजी से लोगों की लाइफ में अपनी एक अलग दुनिया बना ली है। लोगों की जिंदगी में ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 14, 2023 1:36 अपराह्न

Dumbphone
Follow Us
---Advertisement---

Dumbphone: आज के समय में स्मार्टफोन हर किसी की लाइफ का एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। स्मार्टफोन के बिना किसी भी काम को कर पाना मुश्किल हो जाता है। बीते कुछ सालों में इस स्मार्टफोन ने काफी तेजी से लोगों की लाइफ में अपनी एक अलग दुनिया बना ली है। लोगों की जिंदगी में स्मार्टफोन की अहमियत इतनी बढ़ गई है कि ये लोगों की लाइफ को कंट्रोल करने लगा है। मगर इसके उलट अब लोग स्मार्टफोन को छोड़कर डंबफोन की ओर जा रहे हैं। जी हां ये सच है, इस बात को जानने से पहले आपको कुछ जानना चाहिए।

हर साल बिकते है 17 करोड़ स्मार्टफोन

एडवांस फीचर्स से लैस इन स्मार्टफोन के साथ लोग काफी समय गुजारते हैं यही वजह है कि लोगों का इनके बिना रहना मुश्किल होता जा रहा है। ये स्मार्टफोन लोगों के जितने काम आते हैं, उतना ही उनके लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। इन स्मार्टफोन की वजह से लोगों की लाइफ में कई परेशानियां आ गई है। इसलिए अब लोग इससे मुक्ति पाना चाहते हैं। काफी लोग इसके बढ़ते इस्तेमाल से परेशान हैं। खबरों के मुताबिक, हर व्यक्ति अपनी लाइफ के 4 साल सिर्फ स्मार्टफोन के इस्तेमाल में लगा रहा है। भारत में हर साल 17 करोड़ स्मार्टफोन बिकते हैं।

ये भी पढ़ें: OPPO से पंगा लेकर लड़कियों का दिल चुराने वाले Vivo Y56 5G स्मार्टफोन को देख यूजर्स बोले-ये ही है मेरा असली प्यार

जानिए क्या है डंबफोन और इसकी खासियत

ऐसे में इस खास वर्ग के लिए एक नया फोन आया है। इस फोन में सिर्फ कॉल आ सकते हैं और कॉल किए जा सकते हैं। इस खास फोन में स्मार्टफोन का कोई भी फीचर नहीं दिया गया है। यही वजह है कि इसे काफी पसंद किया जा रहा है। ये एक फीचर फोन की तरह दिखता है।

अब स्मार्टफोन नहीं डंबफोन चाहिए

ऐसे में अगर आपको डिजिटल साफ-सफाई की जरूरत है तो आप इस फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। खबरों के मुताबिक, फोन में सिंपल सी ब्लैक और वाइट स्क्रीन दी गई है। इस पर केवल कॉल और मैसेज की ही जानकरी दिखाई देती है। इस फोन में सिर्फ 2G नेटवर्क काम करता है। ये फोन 3G और 4G पर काम नहीं करता है।

भारत में 35 करोड़ यूजर्स

आपको बता दें कि दुनिया की पुरानी रेडियो फ्रीक्वेंसी पर चलने वाला ये फोन विश्व के कई देशों में काम नहीं करता है। हालांकि, ये फोन अभी भी कनाडा में काम करता है, मगर कहा जा रहा है कि इसे जल्द ही बंद कर दिया जाएगा। मीडिया खबरों के अनुसार, भारत में डंबफोन के 35 करोड़ यूजर्स हैं। स्मार्टफोन के जमाने में भी डंबफोन की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। ये डंबफोन इस वक्त गूगल पर काफी ट्रैंड कर रहा है।

ये भी पढ़ें: OLA जल्द ही इकोनॉमिकल ELECTRIC BIKES लॉन्च कर भारतीय बाजार में मचाएगी धूम, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026