---Advertisement---

Earthquake Alert System: भूकंप आने से पहले फोन पर मिल जाएगा अलर्ट, जानिए कैसे होगा ये काम

Earthquake Alerts System: भूकंप के झटकों के बाद होने वाली तबाही को रोका जा सकता है। इसके लिए गूगल ने एक खास सिस्टम बनाया है। इसमें लोगों को उनके फोन पर भूकंप आने से पहले ही अलर्ट भेज दिया जाता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 22, 2023 2:02 अपराह्न

Earthquake Alerts System
Follow Us
---Advertisement---

Earthquake Alerts System: भारत में बीते कुछ दिनों में आए भूकंप के बड़े झटके लोगों को दहशत में डाल रहे हैं। ऐसे में मंगलवार (21 मार्च) की रात को भूकंप का बड़ा झटका लगा, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.6 मापी गई। इस झटके के बाद भारत से लेकर पाकिस्तान तक में बड़ी हलचल देखी गई। वहीं, भूकंप की वजह से पाकिस्तान समेत अफगानिस्तान में काफी जान-माल का नुकसान होने की जानकारी सामने आई।

भूकंप से हिली धरती तो लोगों में बनी दहशत

भारत में दिल्ली-एनसीआर से लेकर पंजाब और उत्तर प्रदेश की धरती कुछ समय के लिए हिलती रही। इस वजह से लोगो के मन में एक डर पैदा हो गया है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भूकंप के इन झटकों से पहले ही आप सावधान हो सकते हैं। दरअसल, एंड्राइड फोन में ही भूकंप आने से पहले आपको एक अलर्ट मिल जाएगा। इस अलर्ट से काफी लोगों की जिंदगियों को बताया जा सकता है। जानिए क्या है पूरी खबर।

ये भी पढ़ें: Flipkart Sale में Poco X5 5G स्मार्टफोन पर 19400 रुपये का महाऑफर, ट्रिपल कैमरा देगा बढ़िया फोटो

गूगल ने बनाया है Earthquake Alerts System

दुनिया की मशहूर टेक कंपनी गूगल भूकंप से पहले लोगों को अलर्ट कर देती है। इसके लिए यूजर्स को एक खास ऐप का इस्तेमाल करना होगा। आपको बता दें कि गूगल की इस सर्विस का नाम एंड्राइड अर्थक्विक अलर्ट सिस्टम है। ये सर्विस भूंकप आने से पहले यूजर्स को एक अलर्ट भेज देती है। ये सर्विस भूकंप आने की जानकारी कुछ समय पहले यूजर्स को भेज देती है। इससे लोगों को अपने आपको और आसपास के लोगों को बचाने का एक मौका मिल जाता है। गूगल की ये सर्विस बिल्कुल फ्री है।

कैसे काम करता है ये सिस्टम

ये ऐप भूकंप आने पहले एक शेक अलर्ट सिसमिक सेंटर के नेटवर्क का इस्तेमाल करता है। इसके बाद उसके डेटा को एनालिसिस करता है। इसके बाद भूकंप की तीव्रता और उसका प्रभाव का पता लगाता है। ये अलर्ट सीधे एंड्राइड फोन पर भेजा जाता है। इससे यूजर्स को सावधान होने का समय मिल जाता है। गूगल का ये ऐप दो तरह के अलर्ट भेजता है। इसमें पहला है Be Aware Alert औऱ दूसरा है Take Action Alert।

Be Aware Alert

इसे भूकंप के हल्के झटकों को मापने लिए तैयार किया गया है। इसमें MMI 3 और 4.5 या उससे अधिक के झटके आने से पहले यूजर्स को अलर्ट भेज देता है। हालांकि, ये सिस्टम आपकी नोटिफिकेशन के मुताबिक ही काम करेगा।

Take Action Alert

भूकंप के तेज और बड़े झटके आने पर गूगल ये अलर्ट भेजता है। इसमें MMI 5 प्लस और 4.5 या उससे ज्यादा के झटकों के लिए अलर्ट भेजता है। यूजर ने अगर फोन पर डू नॉट डिस्टर्ब को एक्टिव कर रखा है तो भी ये तेज आवाज में अलर्ट भेजता है, ताकि समय रहते खतरे से बचा जा सकें।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

 

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

अप्रैल 26, 2026

Apple iPhone 18 Pro

अप्रैल 26, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 25, 2026

OnePlus Ace 6 Ultra

अप्रैल 25, 2026

Vivo X500

अप्रैल 25, 2026

Ghaziabad News

अप्रैल 25, 2026