---Advertisement---

गर्मियों में अब नहीं झेलनी पड़ेगी महंगे Electricity Bill की मार, इन Saving Tips को आजमाएं और AC- कूलर जमकर चलाएं!

Electricity Bill saving Tips: जल्द ही गर्मियों की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में सभी घरों में पंखा, कूलर, फ्रिज आदि चलने लगेंगे। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। इन कारणों से घरों का बिजली बिल काफी ज्यादा आएगा। अगर आप इस महंगे बिजली बिल की मार से बचना चाहते हैं तो ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 16, 2023 2:20 अपराह्न | Updated: मार्च 26, 2023 6:39 अपराह्न

Electricity Bill saving Tips
Follow Us
---Advertisement---

Electricity Bill saving Tips: जल्द ही गर्मियों की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में सभी घरों में पंखा, कूलर, फ्रिज आदि चलने लगेंगे। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। इन कारणों से घरों का बिजली बिल काफी ज्यादा आएगा। अगर आप इस महंगे बिजली बिल की मार से बचना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। बता दें कि आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके कारण बिजली बिल को लेकर आपकी टेंशन लगभग खत्म हो जाएगी और आप निश्चिंत हेकर घरों में पंखा, कूलर, फ्रिज, टीवी, ए.सी आदि चला सकेंगे।

ये भी पढ़ें: ऑफिशियल लॉन्च से पहले लीक हुए Moto G Stylus 2023 के फीचर्स, जबरदस्त कैमरे के साथ मिल रहा धांसू लुक और डिजाइन

सोलर रूफटॉप

आप अपने घरों की छतों पर सोलर-पैनल लगवा सकते हैं। इसके लिए सरकार ने एक स्कीम भी निकाली है। सोलर रूफटॉप एक खास तरह की स्कीम है। भारत सरकार और नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय ने मिलकर इसकी शुरुआत की है। इस योजना के तहत लोगों को 3KW तक के सोलर रूफटॉप के पैनल को छत पर इंस्टॉल कराने से फायदा होगा। ऐसा करने से लाभार्थी को 40 प्रतिशत तक की सरकारी सब्सिडी मिलती है। इसके अलावा अगर व्यक्ति 3KW से 10 KW तक के सोलर पैनल को लगवाते हैं तो सरकार द्वारा इसके लिए 20 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। इस सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के तहत खर्च का भुगतान 5 से 6 साल तक किया जाएगा।

कैसे उठाएं योजना का लाभ

अगर आप भी सोलर पैनल योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको बिजली वितरण कंपनी के नजदीकी कार्यालय से संपर्क करना होगा। इसके बाद कुछ प्रक्रियाएं होंगी और ये प्रक्रियाएं पूरी होने पर आपके घर की छत पर सोलर रूफटॉप लगवा दिया जाएगा। ऐसा करने से आपको आपके घर के बिजली बिल से छुट्टी मिल जाएगी। इस योजना के तहत अगर आप सोलर रूफटॉप लगवाते हैं तो 5 से 6 साल में आसानी से इसके खर्च का भुगतान कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: CAR SALES IN JANUARY 2023 IN INDIA: MARUTI और TATA को धकेलकर आगे निकली TOYOTA, एक झटके में बेच डाली इतनी कारें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026

Samsung Galaxy Unpacked

फ़रवरी 11, 2026

Nothing Phone 4a 5G

फ़रवरी 11, 2026

Lava Bold N2

फ़रवरी 11, 2026

Tecno Pova Curve 2

फ़रवरी 11, 2026

ChatGPT Ads

फ़रवरी 11, 2026