---Advertisement---

Elon Musk ने X यूजर्स के लिए खोला खजाना, इन यूजर्स को मिलेंगी मुफ्त में पेड सर्विसेज

Elon Musk: एलन मस्क ने जब से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर यानि की एक्स खरीदा है। तब से इसमें कई सारे बदलाव किए गए हैं। इसका नाम बदलना हो या फिर स्टाफ बदलना हो। हर तरफ कुछ ना कुछ Elon Musk ने बदलाव किए हैं। यही वजह है कि, वो अकसर खबरों में बने रहते ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 28, 2024 11:58 पूर्वाह्न

Elon Musk
Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: एलन मस्क ने जब से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर यानि की एक्स खरीदा है। तब से इसमें कई सारे बदलाव किए गए हैं। इसका नाम बदलना हो या फिर स्टाफ बदलना हो। हर तरफ कुछ ना कुछ Elon Musk ने बदलाव किए हैं। यही वजह है कि, वो अकसर खबरों में बने रहते हैं। दुनिया के सबसे अमीर लोगों में गिने जाने वाले बिजनेसमैन एलन मस्क ने एक बार फिर से एक्स यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव किया है। लेकिन इस बार ये अपडेट एक्स यूजर्स के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। क्योंकि मस्क के एलान के बाद कुछ लोगों को मुफ्त में पेड सर्विस का लाभ उठाने का मौका मिल रहा है।

X यूजर्स के लिए Elon Musk ने किया बड़ा एलान

एलन मस्क ने इसकी घोषणा एक्स अकाउंट पर की है। जिसमें उन्होंने लिखा, “आगे बढ़ते हुए, 2500 से अधिक सत्यापित सब्सक्राइबर फॉलोअर्स वाले सभी 𝕏 खातों को मुफ्त में प्रीमियम सुविधाएँ मिलेंगी और 5000 से अधिक वाले खातों को प्रीमियम+ मुफ्त में मिलगा।” मस्क के एलान के बाद अब यूजर्स इस सुविधा का खूब आनंद ले सकेंगे।

प्रीमियम और Premium+यूजर को क्या मिलती हैं सुविधाएं

एक्स के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के लिए यूजर को 2,590 रुपये प्रति वर्ष के हिसाब से चुकाने होते हैं। लेकिन अब इसका लाभ कुछ लोग मुफ्त में उठा सकते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें, प्रीमियम सर्विस का सब्सक्रिप्शन लेने पर यूजर को पोस्ट एडिट करने, लंबे पोस्ट करने, मोनेटाइजेशन और लंबे वीडियो अपलोड करने जैसी तमाम सर्विस मिलती हैं। जिनके द्वारा वो काफी सारी सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। वहीं, Premium+यूजर को बिना एड की टाइमलाइन की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही आर्टिकल, ग्रोक AI का एक्सेस मिलता है। जिसके लिए यूजर को 1,300 रुपये देने होते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 17

सितम्बर 26, 2026

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026