---Advertisement---

Fake Video: अब मामूली सी वीडियो शेयर करने पर हो सकती है जेल की सजा, भूलकर भी न करें ये गलती

Fake Video: एक वीडियो की वजह से आपको जेल की सजा हो सकती है। अगर वीडियो में कुछ गलत हुआ तो आपको हो सकती है इतनी सजा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 13, 2023 11:33 पूर्वाह्न

Fake Video
Follow Us
---Advertisement---

Fake Video: आजकल सोशल मीडिया पर काफी लोग रील और वीडियो देखते हैं। ऐसे में अगर आप भी किसी वीडियो को अच्छे लगने पर बिना सोचे समझे शेयर कर देते हैं तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। सोशल मीडिया पर तेजी से कोई भी वीडियो वायरल हो जाती है। कई बार ऐसी वीडियो भी इंटरनेट पर फैल जाती हैं, जिससे तनाव का माहौल बन जाता है। किसी भी गलत वीडियो को साझा करने से अगर कोई गड़बड़ी हो जाती है तो इससे काफी नुकसान हो सकता है। अगर आपने किसी आपत्तिजनक वीडियो को शेयर कर दिया तो हर्जाने के साथ आपको जेल की सजा भी हो सकती है।

सोशल मीडिया पर रहे ध्यान

सोशल मीडिया पर ढेर सारी वीडियो उपलब्ध होती हैं, ऐसे में आपको किसी भी वीडियो को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करनी चाहिए। अगर वीडियो में कोई गलत बात या फिर भड़काऊ बयान दे रहा है तो आपको उसे शेयर करने से बचना चाहिए। आपकी आईडी से शेयर की गई वीडियो आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है।

कितनी हो सकती है सजा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईटी एक्ट की धारा 67 में कहा गया है कि अगर कोई पहली बार ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसे 3 साल की सजा हो सकती है। साथ ही 5 लाख रुपये का जुर्माना भी देना पड़ सकता है। अगर फिर से गलती दोहराई जाती है तो 5 साल की सजा और 10 लाख का फाइन लग सकता है।

यहां करें शिकायत

अगर आपके पास ऐसी कोई वीडियो आती है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने पास के पुलिस थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इसके अलावा हर राज्य में साइबर सेल है, आप वहां पर भी लिखित या फिर ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo X500

अगस्त 13, 2026

Google Pixel 11 Pro

अगस्त 13, 2026

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026