---Advertisement---

Fire Bolt ने बड़ी स्क्रीन के साथ लॉन्च की 2 धांसू Smartwatch, इतनी कम कीमत में मिलेंगे एडवांस फीचर्स

Fire Bolt Smartwatch: भारत में बीते काफी कम समय में स्मार्टवॉच का बाजार बढ़ा है। इस बीच देश और विदेश की कई कंपनियों ने अपनी दमदार फीचर्स से लैस कई स्मार्टवॉच को पेश किया है। अगर आप भी इन दिनों किसी नई स्मार्टवॉच को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इस खबर पर ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 9, 2023 2:35 अपराह्न

Fire Bolt Smartwatch
Follow Us
---Advertisement---

Fire Bolt Smartwatch: भारत में बीते काफी कम समय में स्मार्टवॉच का बाजार बढ़ा है। इस बीच देश और विदेश की कई कंपनियों ने अपनी दमदार फीचर्स से लैस कई स्मार्टवॉच को पेश किया है। अगर आप भी इन दिनों किसी नई स्मार्टवॉच को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए।

Fire Bolt ने पेश की 2 Smartwatch

आपको बता दें कि इंडिया की स्मार्टवॉच कंपनी फायर बोल्ट अपनी दो नई धांसू स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसमें काफी शानदार फीचर्स दिए हैं। मालूम हो कि फायर बोल्ट ने बीते कुछ समय में स्मार्टवॉच के बाजार में काफी अच्छा नाम बना लिया है। कंपनी ने इस बीच फायर बोल्ट स्टारडस्ट और फायर बोल्ट डैगर स्मार्टवॉच को उतारा है। कंपनी ने इन्हें बजट रेंज में पेश किया है।

ये भी पढ़ें: बेहतरीन फीचर्स के साथ OnePlus ने लॉन्च किया Buds Pro 2 Earbuds, जानें क्या है इनकी कीमत और खासियत

Fire Bolt Stardust Smartwatch Features

फायर बोल्ट स्टारडस्ट स्मार्टवॉच में 1.90 इंच की रैक्टेंगुलर डिस्प्ले दी गई है। ये स्मार्टवॉच 320×385 पिक्सल रेज्योलूशन के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि ये स्मार्टवॉच दो घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद इसे 5 दिनों तक आसानी से चलाया जा सकता है। इस शानदार स्मार्टवॉच में 108 स्पोर्ट्स मोड और 500 से अधिक वॉच फेसस दिए गए हैं। साथ ही इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर भी दिया गया है। इस स्मार्टवॉच को तीन कलर रोज गोल्ड, ब्लैक और ग्रीन कलर में खरीद सकते हैं। कंपनी ने 2499 रुपये में पेश किया गया है।

डिस्प्ले साइज1.90 inches
रेज्योलूशन 320×385 पिक्सल
स्पोर्ट्स मोड 108
वॉच फेसस 500
कलर रोज गोल्ड, ब्लैक और ग्रीन

Fire Bolt Dagger Smartwatch Features

फायर बोल्ट की दूसरी स्मार्टवॉच डैगर में 1.43 inches, AMOLED Display दिया गया है, इसके साथ 466×466 पिक्सल का रेज्योलूशन मिलता है। इसमें एक क्विक डायल पैड भी दिया गया है। इसमें 400 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 15 दिनों तक चलती है। वहीं, स्टैंडबाई मोड में ये 30 दिनों तक चलती है। इसके साथ ही इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, एसपीओ2 मॉनिटर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक कंट्रोल और मौसम अपडेट फीचर्स भी दिए गए हैं। इसे IP68 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। डैगर स्मार्टवॉच को ब्लैक, ग्रे और ग्रीन कलर में खरीद सकते हैं। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर भी दिया गया है। इसे 3499 रुपये में लॉन्च किया गया है।

डिस्प्ले साइज1.43 inches
रेज्योलूशन 466×466 पिक्सल
बैटरी 400एमएएच
कलरब्लैक, ग्रे और ग्रीन
स्पेशल फीचर्सकैमरा कंट्रोल, म्यूजिक कंट्रोल और मौसम अपडेट

ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki: मारुति की Baleno, XL6 और Ertiga में जोड़े गए धांसू फीचर्स, खरीदने से पहले एक बार जरूर देख लें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026