---Advertisement---

Flipkart Big Bachat Days Sale: नए साल की पहली सेल में Vivo T4 Lite 5G फोन पर बंपर छूट, 6000mAh की बैटरी और एआई स्पेक्स बनाएंगे दीवाना

Flipkart Big Bachat Days Sale: साल 2026 में फ्लिपकार्ट बिग बचत डेज सेल में वीवो टी4 लाइट 5जी फोन को धांसू छूट के साथ बेचा जा रहा है। इस मोबाइल में तगड़ी बैटरी के साथ कई सारे एआई फीचर्स देखने को मिलते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 5, 2026 5:30 अपराह्न

Flipkart Big Bachat Days Sale
Follow Us
---Advertisement---

Flipkart Big Bachat Days Sale: बधाई हो, नए साल की पहली सेल फ्लिपकार्ट पर आ चुकी है। अगर आप कुछ बढ़िया और डिस्काउंट के साथ खरीदना चाहते हैं, तो फ्लिपकार्ट बिग बचत डेज सेल का फायदा उठाएं। इस सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर से लेकर बहुत कुछ किफाएती दाम पर मिल सकता है। हम इस खबर में आपके लिए एक दमदार फोन डील लेकर आए हैं। वीवो टी4 लाइट 5जी मोबाइल को हैरान करने वाले ऑफर के साथ उतारा गया है। इस फोन में बड़ी बैटरी के साथ धाकड़ एआई खूबियां भी मिलती हैं। फ्लिपकार्ट बिग बचत डेज सेल 2 से 6 जनवरी 2026 तक चलेगी।

Flipkart Big Bachat Days Sale में वीवो टी4 लाइट 5जी फोन पर धांसू छूट

पिछले साल स्मार्टफोन मार्केट में वीवो की काफी जलवा देखने को मिला था। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वीवो ने भारत में सबसे ज्यादा फोन्स की बिक्री की। नए साल में भी वीवो अपने दमदार मोबाइल के जरिए यूजर्स को लुभाने की तैयारी कर रहा है। ऐसे में शॉपिंग साइट पर अपना लोकप्रिय फोन वीवो टी4 लाइट 5जी 13 प्रतिशत की छूट के साथ लिस्ट किया है। इसका असली दाम 14999 रुपये रखा गया है। मगर डील के तहत इसे खरीदने के लिए 12999 रुपये का भुगतान करना होगा। साथ ही कैशबैक, बैंक ऑफर्स और पार्टनर डील्स का भी लाभ उठाया जा सकता है।

Photo Credit: Flipkart

फ्लिपकार्ट बिग बचत डेज सेल में उठाएं एक्सचेंज ऑफर का फायदा

इतना ही नहीं, इस मोबाइल पर 10500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसका लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को पहले अपने क्षेत्र का पिनकोड डालकर चेक करना होगा। अगर ऑफर अवेलेबल रहता है, तो एक पुराना फोन सही कंडीशन के साथ शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट को जमा करना होगा। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट बिग बचत डेज सेल की कुछ शर्तों को भी पूरा करना होगा।

स्पेक्सवीवो टी4 लाइट 5जी
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300
रैम-स्टोरेज6GB-128GB
डिस्प्ले6.74 इंच
रिफ्रेश रेट90Hz
बैटरी6000mAh
चार्जर15W
रियर कैमरा50MP+2MP
सेल्फी कैमरा5MP

वीवो टी4 लाइट 5जी में मिलती हैं दमदार एआई खूबियां

फोन कंपनी ने वीवो टी4 लाइट 5जी में कई एआई फीचर्स शामिल किए हैं, जिनमें एआई इरेज, एआई फोटो एनहांस और कई अन्य सुविधाएं आती हैं। इस फोन में 6000mAh की बैटरी के साथ 15W का वायर्ड चार्जर दिया गया है। कंपनी ने इस मोबाइल में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट को जोड़ा है। इसमें 6.74 इंच की स्क्रीन के साथ 90Hz की रिफ्रेश रेट देखने को मिलती है। बैक साइड पर 50एमपी का प्राइमरी कैमरा और 2एमपी का डेप्थ सेंसर दिया गया है। आगे की तरफ 5एमपी का सेल्फी शूटर लेंस जोड़ा गया है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026