---Advertisement---

Flipkart Big Billion Day Sale 2023: पिक्सल 8 के आने से Google Pixel 7a के लुढ़क दाम, 12000 से ज्यादा की मिल रही छूट

Flipkart Big Billion Day Sale 2023: गूगल ने हाल ही में अपनी पिक्सल 8 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च किया है। इसमें पिक्सल 7 सीरीज की तुलना में कई फीचर्स को अपग्रेड किया गया है लेकिन यहां हम इसके बारे में नहीं बल्कि पिक्सल 7a (Google Pixel 7a) के बारे में बता रहे हैं और वजह ...

Read more

Avatar of Santosh Kumar

By: Santosh Kumar

Published: अक्टूबर 6, 2023 12:05 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 9:16 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Flipkart Big Billion Day Sale 2023: गूगल ने हाल ही में अपनी पिक्सल 8 सीरीज को ग्लोबली लॉन्च किया है। इसमें पिक्सल 7 सीरीज की तुलना में कई फीचर्स को अपग्रेड किया गया है लेकिन यहां हम इसके बारे में नहीं बल्कि पिक्सल 7a (Google Pixel 7a) के बारे में बता रहे हैं और वजह है इस पर मिलने वाली शानदार छूट। हाल ही में फ्लिपकार्ट पर एक पोस्टर साझा किया गया है। जिससे साफ संकेत मिलता है कि ये फोन ग्राहकों के लिए तगड़े ऑफर्स की बौछार लेकर आने वाला है।

Google Pixel 7a कीमतें हो गई बहुत कम

फ्लिपकार्ट पर सेल से पहले जो पोस्टर टीज किया गया है। उससे पता चलता है ये फोन काफी अच्छे डिस्काउंट्स का पिटारा लेकर आने वाला है। गूगल टेंसर जी2 चिपसेट से सजे हुए इस फोन को 1500 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ 31499 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी साफ है ये फोन आपको बिग बिलियन डे सेल के दौरान 43999 रुपये की बजाय हजारों रुपये की छूट के साथ दिया जाएगा। लगभग इस पर 12500 रुपये की छूट मिल रही है। उम्मीद लगा सकते हैं गूगल का ये फोन सेल खुलने के बाद और भी सस्ता हो सकता है।

बैंक ऑफर्स भी करवा सकते हैं हजारों की बचत

फ्लिपकार्ट पर दी जा रही ये छूट तो आपकी दीवाली को सुनहरा बना ही सकती है साथ ही बैंक ऑफर्स भी आपकी मौज कर सकते हैं क्योंकि बिग बिलियन डे सेल में फोन को खरीदने वाले ग्राहकों को बैंक ऑफर्स भी दिए जाएंगे। कुछ चुनिंदा बैंकों के कार्ड वाले कस्टमर्स को यहां भारी-भरकम छूट प्रदान की जा सकती है।

Google Pixel 7a की खासियतें

गूगल का ये फोन आपको फीचर्स के लिहाज से भी निराश नहीं करने वाला है। इसमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट दिया जाता है। इसमें 6.1 इंच की फुल एचडी पैनल वाली डिस्प्ले दी जाती है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास कलर 3 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन की डिस्प्ले 90 हर्टज के रिफ्रेश रेट का समर्थन करती है।

फीचर्स Google Pixel 7a
डिस्प्ले और रेजोल्यूशन6.1 इंच, 2400 x 1080 पिक्सल के साथ
प्रोसेसरGoogle Tensor G2,
रैम और स्टोरेज8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉइड 13
रियर कैमरा64MP (OIS), 13MP
फ्रंट कैमरा13 मेगापिक्सल
बैटरी4300 एमएएच

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Santosh Kumar

Santosh Kumar

मीडिया में 2 वर्ष से काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में बतौर Content Writer काम कर रहा हूँ। इससे पहले ANI और The Statesman में काम करने का अनुभव है। DNP India Hindi में Sports, National और International मुद्दों पर लिख रहा हूँ
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Leave a Comment