---Advertisement---

Flipkart Big Billion Days Sale 2023: Electronics और Accessories पर 50 से 80 फीसदी तक की छूट, खुश कर सकते हैं ये ऑफर्स

Flipkart Big Billion Days Sale 2023: ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल 2023 की डेट का ऐलान हो गया है। ऐसे में इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर धांसू छूट मिलेगी।

Avatar of Ankit Jangra

By: Ankit Jangra

Published: सितम्बर 28, 2023 6:58 पूर्वाह्न | Updated: अक्टूबर 21, 2023 7:42 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Flipkart Big Billion Days Sale 2023: देश की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक फ्लिपकार्ट पर एक बार फिर से सेल का फेस्टिवल शुरू होने वाला है। ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट ने अपने आधिकारिक पेज पर सेल की ऑफिशियल डेट को जारी कर दिया है। फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2023 (Flipkart Big Billion Days Sale 2023) अक्टूबर महीने की 8 से लेकर 15 तक जारी रहेगी। इस तरह से ये सेल कुल 8 दिन तक चलेगी। शॉपिंग साइट पर सेल की डेट सामने आने के बाद अब शॉपिंग करने वालों के पास शानदार डील का फायदा उठाने का मौका होगा। जानें पूरी जानकारी।

इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 50 से 80 फीसदी की छूट

शॉपिंग साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इस सेल में क्रेजी गुड डिस्काउंट दिए जाएंगे। ऐसे में अगर आप इन दिनों किसी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को खरीदने की सोच रहे हैं तो आप इस सेल का लाभ उठा सकते हैं। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 50 से 80 फीसदी की छूट दी जाएगी।

इन प्रोडक्ट्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट

इस सेल में बेस्टसेलिंग टैबलेट्स पर 70 फीसदी की छूट मिलेगी। इसमें सैमसंग कंपनी के कई टैबलेट्स कम दाम पर खरीदें जा सकते हैं। इसके साथ ही लैपटॉप्स पर भी अच्छी डील मिल सकती है। इस दौरान आसुस कंपनी के कई शानदार लैपटॉप एमआरपी से कम कीमत पर खरीदें जा सकते हैं।

टीवी और अप्लाएंज पर 80 फीसदी की छूट

फ्लिपकार्ट की इस सेल में कई टीवी पर भी अच्छा-खासा डिस्काउंट लिया जा सकता है। साइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, टीवी और अप्लाएंज पर 80 फीसदी की छूट मिल रही है। इसमें टॉप 4K स्मार्ट टीवी पर 75 फीसदी की छूट, टॉप फ्रिज पर 70 की छूट, वॉशिंग मशीन 4990 रुपये से शुरू होंगी। साथ ही बेस्ट इन एसी का भी ऑप्शन मिलेगा। इसमें 21999 रुपये से एसी की रेंज स्टार्ट होगी।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026

8th Pay Commission

अप्रैल 15, 2026

Redmi A7 Pro 5G

अप्रैल 15, 2026

Leave a Comment