---Advertisement---

Flipkart Big Billion Days Sale 2023: फ्लिपकार्ट फेस्टिव सीजन में 1 लाख लोगों को देगी रोजगार, कंपनी के इन-इन सेक्टर में हैं जॉब के अवसर, जानें पूरी खबर

Flipkart Big Billion Days Sale: भारत में सावन के साथ ही त्योहारी महीनों की शुरूआत हो जाती है। इन दिनों में सामान्य दिनों की तुलना में दुकानों पर भीड़ ज्यादा देखने को मिलती है। दुकानदार के साथ बाजार का ग्राहक वर्ग भी इस त्योहारी सीजन का बेसब्री से इंतेजार करता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 5, 2023 10:44 पूर्वाह्न | Updated: सितम्बर 5, 2023 3:06 अपराह्न

Flipkart Big Billion Days Sale 2023
Follow Us
---Advertisement---

Flipkart Big Billion Days Sale 2023: भारत में सावन के साथ ही त्योहारी महीनों की शुरूआत हो जाती है। इन दिनों में सामान्य दिनों की तुलना में दुकानों पर भीड़ ज्यादा देखने को मिलती है। दुकानदार के साथ बाजार का ग्राहक वर्ग भी इस त्योहारी सीजन का बेसब्री से इंतेजार करता है। इस दौरान ई-कॉमर्स साइट की खूब धूम देखने को मिलती है। अब खबर है कि चर्चित ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) इस फेस्टिव सीजन के दौरान कुछ बड़ा प्लान कर रहा है।

फ्लिपकार्ट (Flipkart) की माने तो आगामी दिनों में त्योहारी सीजन को देखते हुए कंपनी ने 1 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही है। इसके तहत देश के विभिन्न हिस्सों में लोग इस अवसर का लाभ उठा सकेंगे और रोजगार के नए मौके को पाकर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकेंगे।

बिग बिलियन डेज सेल को लेकर फ्लिपकार्ट ने की है तैयारी

बता दें कि ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट अपने बिग बिलियन डेज के 10वें एडिशन की तैयारी कर रहा है। इसी क्रम में खबर है कि 1 लाख लोगों को इससे रोजगार के नए अवसर मिल पाएंगे। इस सेल के दौरान कंपनी अपने अलग-अलग प्रोडक्ट पर भारी छूट देती है। इस सेल का इंतेजार कंपनी से कहीं ज्यादा ग्राहकों को होती है। वो मौका पाते ही जमकर इस दौरान खरीदारी करते हैं और अपनी ढ़ेर सारी बचत करते हैं।

इस सेक्टर में मिल सकेगा जॉब

बता दें कि फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज सेल के दौरान अलग-अलग सेक्टर में जॉब देने का दावा किया जा रहा है। इसके तहत सेल के दौरान बढ़ती डिमांड को देखते हुए डिलीवरी हब, फुलफिलमेंट सेंटर, सप्लाई चेन और शॉर्टेशन सेंटर की डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में इन चुनौतियों से निपटने के लिए कंपनी तैयारी में है कि ज्यादा से ज्यादा वर्कर्स को इसके लिए ट्रेन किया जाए और इस समस्या से निपटा जाए। वहीं कंपनी की कोशिश रहेगी कि देश के विभिन्न हिस्सों में समय से सामानों की उपलब्धता कराई जा सके।

सेल के दौरान बढ़ेगा कंपटीशन

बता दें कि इस त्योहारी सीजन के दौरान सामानों की बढ़ती डिमांड के बीच कंपटीशन भी बढ़ जाता है। कंपनियां एक-दुसरे से तुलना कर अपने प्रोडक्ट को सस्ते कीमत पर ग्राहकों को उपलब्ध कराती हैं। ऐसे में इस बढ़ती कंपटीशन के दौरान उत्पादन से लेकर और मैन पावर तक की जरुरते ज्यादा होती हैं जिससे की रोजगार के नए अवसर का सृजन देखने को मिलता है और साथ ही ग्राहकों को कम कीमत पर सामान भी उपलब्ध होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026