---Advertisement---

Flipkart Big Saving Days Sale: इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर 80% की छूट, फटाफट बना लीजिए अपनी शॉपिंग लिस्ट

Flipkart Big Saving Days Sale: देश में ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से काफी लोग खरीददारी करते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को इसका इंतजार रहता है। ऐसे में अगर आपको भी सेल का इंतजार रहता है कि तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, इंडिया की लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक बार फिर से सेल ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 11, 2023 7:30 अपराह्न | Updated: अप्रैल 10, 2023 6:13 अपराह्न

Flipkart Big Saving Days Sale
Follow Us
---Advertisement---

Flipkart Big Saving Days Sale: देश में ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से काफी लोग खरीददारी करते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों को इसका इंतजार रहता है। ऐसे में अगर आपको भी सेल का इंतजार रहता है कि तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, इंडिया की लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर एक बार फिर से सेल शुरु होने वाली है। फ्लिपकार्ट ने इस सेल की तारीख का ऐलान कर दिया है। Flipkart की Big Saving Days Sale 15 जनवरी से 20 जनवरी 2023 तक चलेगी। इस सेल का फायदा उठाकर अपनी पसंदीदा आइटम को काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Flipkart Big Saving Days Sale का उठाएं लाभ

Flipkart पर Big Savings Days सेल में हर डील पर अच्छा ऑफर मिलेगा। वहीं, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए 5 फीसदी का कैशबैक का लाभ मिल सकता है। साथ ही ग्राहकों को फ्लिपकार्ट पे लेटर जैसी सुविधा भी दी जाएगी। इसमें इंस्टेंट क्रेडिट और 1000 रुपये तक के गिफ्ट कार्ड मिलेंगे। इसके साथ ही सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड और ICICI बैंक के कार्ड्स के जरिए 10 फीसदी की इंस्टेंट छूट हासिल की जा सकती है।

ये भी पढ़ें: OPPO RENO 9 5G VS OPPO RENO 10 5G: किस में है दमदार प्रोसेसर और कैमरा, आपको कौन सा SMARTPHONE खरीदना चाहिए

स्मार्टफोन्स पर भारी छूट

Flipkart Big Saving Days Sale में टॉप डील्स पर अच्छा-खासा डिस्काउंट मिलेगा। इसमें स्मार्टफोन पर भारी छूट दी जाएगी। हालांकि, स्मार्टफोन पर कितनी छूट मिलेगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। मगर सेल में Poco, Realme, Samsung और Apple iPhones पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर मिलेगी 80% की छूट

वहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स पर 80 फीसदी की छूट मिलेगी। इसमें बेस्ट सेलिंग लैपटॉप सिर्फ 15999 रुपये से शुरु हो रहे हैं। साथ ही बेस्ट सेलिंग ईयरबड्स 599 रुपये, बेस्ट ऑफ साउंडबार 999 रुपये में औऱ टॉप रेटेड स्मार्टवॉच सिर्फ 1299 रुपये में खरीदी जा सकती है।

डील में इस पर भी मिलेगा खास ऑफर

टीवी एंप्लाइंस पर 75 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके तहत बेस्ट सेलिंग स्मार्ट टीवी 65 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। टॉप रेफ्रिजेरेटर पर 55 फीसदी का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा फैशन आइटम पर 50 से 80 फीसदी, ब्यूटी प्रोडक्स, होम एंड किचन पर अच्छी छूट मिलेगी।

इस डील पर भी दें ध्यान

फ्लिपकार्ट की इस सेल में फर्नीचर और मैटरेस पर 80 फीसदी की भारी छूट मिलेगी। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट ओरिजनल पर भी 80 फीसदी का लाभ उठाया जा सकता है। वहीं, फ्लिपकार्ट पर 12 बजे, 8 बजे और 4 बजे क्रेजी डील्स दी जाएगी। रश आर्स और टिक टॉक डील्स का दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक फायदा उठाया जा सकता है। ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

Also Read: BBL 2022: NATHAN MCANDREW की बुलेट गेंद के आगे पस्त हुए JIMMY PEIRSON, हेलमेट पर लगी बॉल और गिर पड़े जमीन पर, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026

Vivo S60

मई 25, 2026

Xiaomi 17 Max

मई 23, 2026

Realme 16T

मई 22, 2026