---Advertisement---

Flipkart End of Season Sale: नए साल से पहले बड़ी बचत के साथ खरीदें Google Pixel 9 फ्लैगशिप फोन, दीवाना बनाएंगे जेमिनी एआई असिस्टेंस समेत कई प्रीमियम फीचर्स

Flipkart End of Season Sale: फ्लिपकार्ट एंड ऑफ सीजन सेल में गूगल पिक्सल 9 प्रीमियम फोन को हजारों रुपये की छूट के साथ खरीदने का बढ़िया मौका है। इसमें एआई खूबियों के साथ एडवांस कैमरा सेटअप देखने को मिलता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 16, 2025 2:08 अपराह्न

Flipkart End of Season Sale
Follow Us
---Advertisement---

Flipkart End of Season Sale: नए साल से पहले कई ऑनलाइन वेबसाइट्स पर आकर्षक ऑफर्स मिलते हैं। ऐसे में अगर आप अपना पुराना फोन बदलने की सोच रहे हैं, तो यही सबसे परफेक्ट टाइम है। फ्लिपकार्ट एंड ऑफ सीजन सेल अभी चल रही है। इसमें कई स्टाइलिश और दमदार फोन्स पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें गूगल पिक्सल 9 का नाम भी शुमार है। गूगल फोन्स अपने धाकड़ फीचर्स और सेफ्टी के लिए काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में हाथ में एक अच्छा और प्रीमियम मोबाइल पकड़ना है, तो एक मिनट में इस डील की जानकारी लीजिए।

Flipkart End of Season Sale से सस्ते में खरीदें गूगल का प्रीमियम फोन

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर फ्लिपकार्ट एंड ऑफ सीजन सेल के दौरान गूगल पिक्सल 9 के 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 31 प्रतिशत की छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसका असली प्राइस 79999 रुपये रखा गया है, मगर ऑफर के तहत इसे खरीदने के लिए 54999 रुपये का भुगतान करना होगा। इस तरह से ग्राहकों को इस फोन पर 25000 रुपये की बड़ी सेविंग हो सकती है। साथ ही कैशबैक, बैंक ऑफर्स और पार्टनर डील्स का भी फायदा उठा सकते हैं।

Photo Credit: Flipkart

फ्लिपकार्ट एंड ऑफ सीजन सेल में उठाएं एक्सचेंज ऑफर का लाभ

वहीं, गूगल पिक्सल 9 फ्लैगशिप मोबाइल पर फ्लिपकार्ट एंड ऑफ सीजन सेल में 44450 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको पहले फ्लिपकार्ट पर अपने एरिया का पिनकोड डालकर ऑफर को चेक करना होगा। अगर डील उपलब्ध रहती है, तो मांगी गई सभी जानकारी देने के बाद एक सही कंडीशन में पुराना फोन भी जमा करना होगा।

स्पेक्सगूगल पिक्सल 9
चिपसेटटेंसर जी4
रैम-स्टोरेज12GB-256GB
डिस्प्ले6.3 इंच
रिफ्रेश रेट120Hz
बैटरी4700mAh
चार्जर27W
रियर कैमरा50MP=48MP
सेल्फी कैमरा10.5MP

गूगल पिक्सल 9 फोन में मिलती हैं एआई समेत कई जानदार खूबियां

फोन मेकर ने गूगल पिक्सल 9 मोबाइल में दमदार एआई को जोड़ा है। इसमें जेमिनी आपके आइडिया को सुपरचार्ज करने में मदद करता है। लिखने, प्लान बनाने, सीखने और बहुत कुछ करने के लिए पावर बटन दबाकर रखें। इसमें टेंसर जी4 प्रोसेसर दिया गया है, जोकि काफी तगड़ी परफॉर्मेंस प्रदान करता है। फोन में 6.3 इंच की डिस्प्ले के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट मिलती है। पावर के लिए 4700mAh की बैटरी और 27W का वायर्ड फास्ट चार्जर दिया गया है। रियर पैनल पर 50एमपी का प्राइमरी कैमरा और 48एमपी का अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। सामने की तरफ 10.5एमपी का सेल्फी शूटर देखने को मिलता है।

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है।  DNP News Network या राइटर किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे  DNP News Network या राइटर किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now