iPhone 18 Pro: एप्पल की आईफोन 18 सीरीज इसी साल सितंबर 2026 को लॉन्च हो सकती है। अभी तक कंपनी ने अपनी इवेंट इस सीरीज के मॉडल फीचर्स और कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन आईफोन 18 प्रो फोन के कुछ फीचर्स सामने आए हैं। जिनसे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, ये फोन प्रोफेशनल फोटोग्राफी करने वालों के लिए वरदान साबित हो सकता है।
iPhone 18 Pro फोन का कैमरा प्रोफेशनल फोटोग्राफी का क्या बनेगा किंग?
आईफोन 18 प्रो स्मार्टफोन प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स और वीडियोग्राफर्स के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इसीलिए कंपनी इसके हार्ड वेयर में बड़े बदलाव कर सकती है। आईफोन 18 सीरीज में कंपनी फोटोग्राफी के लिए मैकेनिकल वेरिएबल अपर्चर दे सकती है। ये DSLR जैसा कंट्रोल देगा। इससे लाइट को एडजस्ट किया जा सकता है। वहीं, ये बेहतरीन डेप्थ ऑफ फील्ड दे सकता है। ये तेज और लो लाइट में भी काम करेगा। इसमें थ्री-लेयर स्टैक्ड इमेज सेंसर मिल सकता है। वीडियोग्राफी और सिनेमाटोग्राफी को बढ़ाने के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इससे 4K/8K वीडियो फुटेज स्मूथ और हाई स्पीड के साथ बढ़ाया जा सका है। इसमें कंपनी ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप दे सकती है। खबरों की मानें को इस कैमरे से 8K ProRes वीडियो शूट कर पाएंगे।
आईफोन 18 प्रो का प्रोससेर, बैटरी और अन्य फीचर्स
| iPhone 18 Pro | स्पेसिफिकेशन |
| डिस्प्ले | 6.3 इंच का सुपर रेटिना XDR OLED LTPO+ टेक्नोलॉजी डिस्प्ले मिल सकती है। |
| कनेक्टिविटी | 5G सैटेलाइट कनेक्टिविटी के लिए कंपनी C2 मॉडेम चिप उतार सकती है। |
| सेफ्टी रेटिंग | पानी और धूल से फोन को बचाने के लिए IP69 रेटिंग मिल सकती है। |
| इमरजेंसी फीचर | क्रैश डिटेक्शन और इमरजेंसी SOS फीचर मिल सकता है। |
| प्रोसेसर | A20 Pro प्रोसेसर मिल सकता है। |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | iOS 20 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। |
| एआई | एडवांस ऑन-डिवाइस Siri AI और जेमिनी एआई मिल सकता है। |
| बैटरी | 4,288mAh की बैटरी मिल सकती है। |
ईफोन 18 प्रो की अनुमानित कीमत
अभी तक आईफोन 18 प्रो की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, ये 140 लाख से लेकर 1.50 लाख के आस-पास की कीमत में आ सकता है।
