---Advertisement---

Fraud Alert: असली पुलिस बनकर घूम रहे ठग! प्रोफेसर को लगाया 1 लाख का चूना, ऐसे करें पहचान

Fraud Alert: इन दिनों ऑन लाइन ठगी हो या फिर ऑफ लाइन ठगी हो ये बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से लोगों को अपनी मेहनत की कमाई को पल में गवाना पड़ता है। शासन और प्रशासन की तरफ से लगातार इस तरह के ठगों से सावधान रहने की चेतावनी दी जाती है। लेकिन उसके ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 6, 2024 12:16 अपराह्न

Fraud Alert
Follow Us
---Advertisement---

Fraud Alert: इन दिनों ऑन लाइन ठगी हो या फिर ऑफ लाइन ठगी हो ये बढ़ती जा रही है। जिसकी वजह से लोगों को अपनी मेहनत की कमाई को पल में गवाना पड़ता है। शासन और प्रशासन की तरफ से लगातार इस तरह के ठगों से सावधान रहने की चेतावनी दी जाती है। लेकिन उसके बाद भी इन पर लगाम लगती हुई नहीं दिख रही है।

पुलिस बनकर घूम रहे ठग

लुटेरों ने अब जनता को लूटने का नया तरीका निकाला है। वो अब पुलिस बनकर लोगों की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। काफी लंबे समय से इस तरह की शिकायतें आ रही थी कि, स्कैमर नकली पुलिस वाले बनकर लोगों को कॉल कर रहे हैं और उनके नजदीकी की गिरफ्तारी की बात बोलकर जमानत के नाम पर पैसों को ऐंठ रहे हैं। अभी इस तरह की खबरें सामने आ ही रही थी कि, एक प्रोफेसर नकली पुलिस के जाल में फंस गया और 1 लाख रुपए गंवा बैठी।

फर्जी पुलिस बनकर महिला प्रोफेसर से ऐंठे 1 लाख रुपए

मुंबई में साइबरों ठगों ने इस घटना को अंजाम दिया है और महिला को एक लाख का चूना लगाया। ठगों ने महिला को फोन करके बताया कि, उसका बेटा पुलिस हिरासत में है। महिला के बेटे को छोड़ने के लिए नकली पुलिस ने एक लाख रुपए मांगे महिला ने ये पैसे उन्हें दे भी दिए। ये घटना मंगलवार की बताई जा रही हैं। जब महिला को पता चला कि, उसके साथ धोखाधड़ी हुई है तो उसने जुहू पुलिस स्टेशन पर केस दर्ज कराया। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। आपको बता दें, इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अगर आप भी ऐसी ठगी से बचना चाहते हैं तो आपको बस इन चीजों पर ध्यान देना है।

Fraud Alert नकली पुलिसवालों की ऐसे करें पहचान

1-अगर आपके पास इस तरह की कॉल आती है। पहले इसकी जांच करें और बिना घबराए तुरंत कोई भी फैसला ना करें।

2-अगर पुलिस वाले किसी नजदीकी स्टेशन पर आपके अपने को हिरासत में लेने की बात करते हैं तो, पहले स्टेशन पर जाकर जांच करें।

3-नकली पुलिस वाले वॉट्सऐप पर कॉल करते हैं। इसकी डीपी में पुलिस की फोटो लगी होती है। अगर आपके पास इस तरह की कोई कॉल आती है तो अलर्ट हो जाएं।

4-नकली पुलिस कर्मी हमेशा अपने शिकार को बताते हैं कि, वो अलग जाकर बात करें और किसी से शेयर ना करें। अगर आपके पास ऐसी कोई कॉल होती है तो सावधान हो जाएंगे।

5-नकली पुलिस वाले ऑन लाइन पैसे मांगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो सावधान हो जाएं। कोई भी बैंक डिटेल या फिर पैसे ट्रांसफर ना करें।

6-इस तरह की कॉल पर संदेह होने पर 112 पर कॉल करें और जानकारी दें ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

Rashifal 28 June 2026

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026