---Advertisement---

Google’s 27th Birthday: खास डूडल के साथ लोकप्रिय सर्च इंजन ने मनाया जन्मदिन, क्या 27 सितंबर को ही आता है गूगल का बर्थडे? हैरान कर सकता है ये कारण

Google's 27th Birthday: फेमस सर्च इंजन गूगल 27 सितंबर 2025 को अपना 27वां जन्मदिन मना रहा है। मगर क्या 27 सितंबर को ही आता है गूगल का बर्थडे? इसके पीछे की बड़ी खास वजह आपको चौंका सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 27, 2025 3:24 अपराह्न

Google's 27th Birthday
Follow Us
---Advertisement---

Google’s 27th Birthday: आप सुबह होते ही जिस सर्च इंजन का इस्तेमाल करते हैं, यानी गूगल का, वो आज 27 साल का हो गया है। जी हां, 27 सितंबर 2025 को गूगल का 27वां जन्मदिन है। आपने अभी तक कई आर्टिकल पढ़ें होंगे, मगर क्या आप जानते हैं कि 27 सितंबर को गूगल का 27वां जन्मदिन सही में नहीं है? आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का चौंकाने वाला कारण।

Google’s 27th Birthday 27 सितंबर नहीं, बल्कि इस दिन होता है?

दरअसल, 27 सितंबर 2025 को गूगल का 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा है। इसके लिए सर्च इंजन ने अपने 1998 एक डूडल को ‘लोगो’ बनाया है। मगर बता दें कि गूगल का स्थापना दिवस 27 सितंबर 2025 नहीं है। गूगल सर्च इंजन को ऑफिशियली 4 सितंबर 1998 को लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन द्वारा स्थापित किया गया था। ये दोनों उस टाइम पर स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में पीएचडी छात्र थे।

गूगल के मुताबिक, गूगल का वास्तविक जन्म अगस्त 1998 में हुआ था। इसी साल गूगल को सन माइक्रोसिस्टम्स के सह-संस्थापक एंडी बेचटोलशाइम ने लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन को 100000 डॉलर का चेक लिखा था, जिसके साथ गूगल इंक की औपचारिक शुरुआत हुई थी। यही वजह है कि गूगल का 27वां जन्मदिन भले ही 27 सितंबर को मनाया जा रहा है। हालांकि, हकीकत में गूगल का 27वां जन्मदिन आज नहीं है।

कैसे बदलता रहा है गूगल का जन्मदिन

उधर, कई मीडिया रिपोर्स में दावा किया गया है कि गूगल ने पिछले कुछ सालों में अपने जन्मदिन की तारीख को कई बार बदला है। लगभग 2000 के दशक की शुरुआत में गूगल ने सितंबर में अलग-अलग डेट पर अपना जन्मदिन मनाया था। इसके पीछे की वजह बताई गई है कि गूगल ने अलग-अलग रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए और उनका प्रचार करने के लिए जन्मदिन की तारीख में बदलाव किया। जानकारी के अनुसार, साल 2006 से गूगल ने अपने जन्मदिन को 27 सितंबर ही रखा है। मगर इसके पीछे गूगल की वेब इंडेक्सिंग होना एक बड़ा कारण माना जा सकता है।

गूगल कंपनी का फोकस एआई पर

गौरतलब है कि गूगल ने बीते कुछ सालों में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर काफी अधिक जोर दिया है। यही वजह है कि अब गूगल सर्च में अलग से एआई मोड को भी शामिल कर दिया गया है। इसके साथ ही गूगल ने कई नए फीचर्स को भी एंड्रॉयड ओएस के लिए पेश किया है। गूगल के लगातार यूजर फ्रेंडली बदलावों ने इसे दुनिया का सबसे फेमस सर्च इंजन बनाने में अहम भूमिका निभाई है। साथ ही गूगल की तरह लोकप्रियता किसी भी अन्य सर्च इंजन को नहीं मिली है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy Z Fold 8

जून 17, 2026

Oneplus N6

जून 16, 2026

Tecno Pova 8 5G

जून 16, 2026

iPhone 18 Pro

जून 15, 2026

 iPhone 18 Pro Max

जून 13, 2026

Samsung Galaxy A27 5G

जून 13, 2026