---Advertisement---

Google Chrome: सरकार ने जारी किया अलर्ट! पहली फुरसत में अपडेट करें क्रोम, इग्नोर करना पड़ सकता है भारी

Google Chrome: देश में स्मार्टफोन का उपयोग काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अधिकतर लोग फोन में गूगल (Google) का गूगल क्रोम (Google Chrome) ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं तो आपको बिना देर किए सतर्क होने की जरूरत है। दरअसल भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 11, 2024 1:49 अपराह्न

Google Chrome
Follow Us
---Advertisement---

Google Chrome: देश में स्मार्टफोन का उपयोग काफी तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अधिकतर लोग फोन में गूगल (Google) का गूगल क्रोम (Google Chrome) ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं तो आपको बिना देर किए सतर्क होने की जरूरत है।

दरअसल भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) ने गूगल क्रोम यूजर्स को अलर्ट किया है। CERT-In ने कहा कि Chrome OS में काफी नुकसान पहुंचाने वाली कमियां पाई गई हैं।

Google Chrome ब्राउजर को लेकर अलर्ट

सरकारी एजेंसी ने यूजर्स को सावधान करते हुए कहा कि गूगल क्रोम के इस वर्जन में जो खामियां पाई गई हैं, उनका फायदा उठाकर हैकर्स आपके कंप्यूटर का एक्सेस ले सकते हैं। ऐसे में आपका कीमती डेटा चोरी हो सकता है, उसका दुरुपयोग हो सकता है। अगर आप अपने डेटा को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो बिना देर किए गूगल क्रोम को अपडेट करें।

Google Chrome के इस वर्जन में पाई गई खामी

सरकारी एजेंसी ने CIVN-2024-0031 के तहत अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि गूगल क्रोम ओएस वर्जन 114.0.5735.350 (Platform Version: 15437.90.0) से पहले वाले वर्जन में खतरा है। एजेंसी ने कहा है कि जो स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11, 12, 13 और 14 पर चल रहे हैं, उन्हें अपने फोन को तुरंत अपडेट करने की जरूरत है। ऐसा करके आप हैकर्स से अपना डेटा सुरक्षित रख सकते हैं।

इस तरह अपडेट करें गूगल क्रोम

  • गूगल क्रोम को अपडेट करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
  • सबसे पहले गूगल क्रोम को ओपन कर लेना है।
  • इसके बाद स्क्रीन में ऊपर की ओर दाई तरफ जाएं और तीन डॉट्स पर टैप करें।
  • फिर आपको हेल्प पर जाएं, इसके बाद गूगल क्रोम को सेलेक्ट करें।
  • अगर वहां पर कोई भी अपडेट उपलब्ध है तो उसे शुरू करें।
  • एक बार अपडेट इंस्टॉल होने पर गूगल क्रोम फिर से रिस्टार्ट हो जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026